देश

CM Yogi School Admission : मुझे स्कूल जाना है…” बच्ची की मासूम अपील पर CM योगी का दिल पिघला…तुरंत दिए दाखिले के आदेश..देखें Video…

लखनऊ, 24 जून। CM Yogi School Admission : लखनऊ के ‘जनता दर्शन’ में उस समय दिल छू लेने वाला पल देखने को मिला जब एक छोटी सी बच्ची ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से एक मासूम मगर बेहद गहरी अपील कर डाली — “आप मेरा स्कूल में एडमिशन करवा दीजिए।” योगी जी मुस्कराए, बच्ची से मजाक में बोले — “तू स्कूल नहीं जाना चाहती है ना?” मगर बच्ची ने तुरंत स्पष्ट कहा, “नहीं, मैं स्कूल जाना चाहती हूं।”

https://navpradesh.com/chhattisgarh-congress-conflict/

बिना क्लास जाने पहचाने स्कूल की चाह!

बच्ची को शायद ये नहीं पता था कि उसे किस कक्षा में दाखिला लेना है, लेकिन इतना जरूर पता था कि पढ़ाई ज़रूरी है। उसके हावभाव, भाषा और मासूम जज़्बे ने पूरे माहौल को मानवीय बना (CM Yogi School Admission)दिया। मुख्यमंत्री ने हँसते हुए बच्ची से पूछा — “10वीं में एडमिशन कराएं या 11वीं में?” इस पर बच्ची मुस्करा भर सकी, और जवाब में योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को तुरंत आदेश दिया — “इसका एडमिशन कराओ।”

https://www.youtube.com/watch?v=fhIyDDgkrNY

जनता दर्शन: एक लोकतांत्रिक संवाद

यह दृश्य दिखाता है कि मुख्यमंत्री द्वारा आयोजित जनता दर्शन सिर्फ शिकायत दर्ज कराने का माध्यम नहीं, बल्कि सपनों और उम्मीदों की सुनवाई का भी मंच बन चुका (CM Yogi School Admission)है। आमतौर पर यह कार्यक्रम लखनऊ स्थित सीएम आवास पर आयोजित होता है, लेकिन कई बार गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मंदिर परिसर में भी होता है।

https://twitter.com/meevkt/status/1937049159774679455

Related Articles

Back to top button