छत्तीसगढ़

Mahtari Vandan : लाखों महिलाओं के खातों में पहुंची बड़ी रकम, राजनांदगांव से हुई नई किस्त जारी

प्रदेशभर में गुरुवार को कई महिलाओं के मोबाइल पर बैंक खाते में राशि जमा होने के संदेश आने लगे। गांवों से लेकर शहरों तक महिलाएं एक दूसरे से किस्त आने की जानकारी लेती (Mahtari Vandan) नजर आईं। कई जगहों पर बैंक और ग्राहक सेवा केंद्रों में भी भीड़ दिखाई दी।

सुशासन तिहार के दौरान राजनांदगांव में आयोजित कार्यक्रम के बाद योजना की नई किस्त जारी होते ही महिलाओं के बीच राहत और उत्साह का माहौल देखने को मिला। परिवारों में भी इस रकम को लेकर चर्चा शुरू हो गई कि इससे घर के जरूरी काम पूरे किए जाएंगे।

27वीं किस्त की राशि जारी (Mahtari Vandan)

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुशासन तिहार के अंतर्गत राजनांदगांव प्रवास के दौरान महतारी वंदन योजना की 27वीं किस्त जारी की। इस दौरान प्रदेश की 68 लाख 52 हजार से अधिक महिलाओं के बैंक खातों में राशि भेजी गई।

डीबीटी के जरिए पहुंची रकम

सरकार की ओर से डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से 642 करोड़ रुपये से अधिक की राशि हितग्राहियों के खातों में हस्तांतरित की गई। योजना के जरिए महिलाओं को सीधे आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है ताकि उन्हें घरेलू जरूरतों और छोटे खर्चों में मदद मिल सके।

महिलाओं को मिल रही आर्थिक मजबूती Mahtari Vandan

राज्य सरकार का कहना है कि योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की दिशा में लगातार मददगार साबित हो रही है। इससे महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने और परिवार की जरूरतों में सहयोग करने का अवसर मिल रहा है।

सुशासन तिहार में हुई घोषणा

राजनांदगांव प्रवास के दौरान आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने हितग्राहियों के खातों में राशि (Mahtari Vandan) जारी की। सरकार का दावा है कि योजनाओं का लाभ सीधे पात्र लोगों तक पहुंचाने के लिए लगातार काम किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button