Suvendu Adhikari PA Murder : शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक की गोली मारकर हत्या, फिर मां ने हत्यारों को लेकर कह दी बड़ी बात

पश्चिम बंगाल में शुभेंदु अधिकारी के करीबी सहयोगी और निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या किए जाने के बाद इलाके में तनाव का माहौल (Suvendu Adhikari PA Murder) बना हुआ है। उत्तर 24 परगना से लेकर कोलकाता तक इस वारदात की चर्चा तेज है। स्थानीय लोगों के बीच घटना को लेकर गुस्सा और डर दोनों दिखाई दे रहे हैं।
मध्यग्राम के पास हुई इस गोलीबारी के बाद राजनीतिक हलचल भी अचानक बढ़ गई। घटनास्थल के आसपास देर रात तक लोगों की भीड़ लगी रही। इसी बीच चंद्रनाथ रथ की मां हसीरानी रथ का बयान सामने आया, जिसने पूरे मामले को और भावुक बना दिया। उन्होंने बेटे की हत्या पर दुख जताते हुए कहा कि दोषियों को फांसी नहीं बल्कि उम्रकैद की सजा मिलनी चाहिए।
मां ने बताई हत्या के पीछे की वजह Suvendu Adhikari PA Murder
हसीरानी रथ ने कहा कि उनके बेटे की हत्या राजनीतिक कारणों से हुई है। उनका कहना है कि प्रदेश में सत्ता बदलने के बाद माहौल लगातार खराब हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ नेताओं की तरफ से पहले भी धमकी भरे बयान दिए गए थे और अब उसी धमकी को अंजाम दिया गया।
उन्होंने कहा कि 4 मई के बाद हालात बिगड़ने की बात कही गई थी और अब वही सब देखने को मिल रहा है। परिवार लंबे समय से डर और दबाव के बीच रह रहा था।
हादसा होता तो इतना दुख नहीं होता
चंद्रनाथ रथ की मां ने बेहद भावुक अंदाज में कहा कि अगर बेटे की मौत किसी दुर्घटना में होती तो शायद इतना दर्द नहीं होता। लेकिन जिस तरह से उन्हें निशाना बनाकर (Suvendu Adhikari PA Murder) मारा गया, उससे पूरा परिवार टूट गया है उन्होंने कहा कि बेटे को प्रताड़ित किया गया और उसके बाद हत्या की गई। परिवार का आरोप है कि इस मामले में कई बातें छिपाई जा रही हैं और सच सामने आना चाहिए।
लंबे समय से खतरे में था परिवार
परिवार का कहना है कि जब से शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को चुनाव में हराया, तभी से उनके करीबियों पर दबाव बढ़ गया था। हसीरानी रथ ने दावा किया कि उनका परिवार लगातार खतरे के माहौल में जी रहा था। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। राजनीतिक दलों के बीच आरोप प्रत्यारोप भी तेज हो गए हैं।
शुभेंदु अधिकारी ने कहा पूर्व नियोजित हत्या
इस हमले पर प्रतिक्रिया देते हुए शुभेंदु अधिकारी ने इसे पूरी तरह से पूर्व नियोजित हत्याकांड बताया। उन्होंने कहा कि चंद्रनाथ रथ की हत्या किसी अचानक (Suvendu Adhikari PA Murder) हुई घटना का हिस्सा नहीं थी बल्कि इसकी तैयारी पहले से की गई थी। उनके मुताबिक, कई दिनों तक रेकी करने के बाद इस वारदात को अंजाम दिया गया। उन्होंने राज्य की कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठाए और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।



