शहर

Suicide In Hospital : ओडिशा से इलाज कराने आए युवक ने तीसरी मंजिल से लगाई छलांग, मौत

रायपुर/नवप्रदेश। Suicide In Hospital : ओडिशा से इलाज करवाने रायपुर आया युवक अस्पताल की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दिया। घटना राजेंद्र नगर थाना इलाके की है। आत्महत्या की कोशिश करने वाले युवक की निचे गिरने से मौत हो गई।

राजधानी रायपुर में की आत्महत्या की लाइव तस्वीर वायरल हो रही है। युवक ने अस्पताल की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी।

पुलिस की जानकारी के मुताबिक वीडियो में दिख रहा है कि युवक अस्पताल की खिड़की से बाहर की ओर निकला और कुछ देर बाद उसने कूद कर जान दे दी। मृतक का नाम बहादुर बारिया है जिसकी की उम्र 43 साल की थी और वह बरगढ़ का रहने वाला था।

Related Articles

Back to top button