छत्तीसगढ़

Bilaspur High Court Legal Assistant : बिलासपुर हाई कोर्ट में लीगल असिस्टेंट की संविदा नियुक्तियां, रजिस्ट्रार जनरल ने जारी किया आदेश

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर स्थित हाई कोर्ट में लीगल असिस्टेंट के पद पर नई नियुक्तियां (Bilaspur High Court Legal Assistant) की गई हैं। इस संबंध में रजिस्ट्रार जनरल की ओर से आदेश जारी किया गया है। जारी आदेश के मुताबिक चयनित अभ्यर्थियों को एक वर्ष की अवधि के लिए संविदा आधार पर नियुक्त किया गया है।

आदेश में बताया गया है कि इन पदों पर नियुक्त अभ्यर्थियों को प्रतिमाह 30 हजार रुपये का मानदेय दिया जाएगा। यह नियुक्ति पूरी तरह से संविदात्मक होगी और इसकी अवधि कार्यभार ग्रहण करने की तारीख से एक वर्ष तक मान्य रहेगी।

रजिस्ट्रार जनरल रजनीश श्रीवास्तव द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति से पहले निर्धारित वचन पत्र प्रस्तुत करना होगा। साथ ही उनकी नियुक्ति छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में विधिक सहायकों की भर्ती योजना-2023 में दिए गए नियमों और शर्तों के अधीन होगी।

Bilaspur High Court Legal Assistant
Bilaspur High Court Legal Assistant

आदेश के अनुसार चयनित उम्मीदवारों को 10 मार्च 2026 तक अनिवार्य रूप से अपना कार्यभार ग्रहण (Bilaspur High Court Legal Assistant) करना होगा। कार्यभार ग्रहण करते समय उन्हें जिला चिकित्सा बोर्ड द्वारा जारी शारीरिक फिटनेस प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। इसके साथ ही सभी मूल शैक्षणिक और आवश्यक दस्तावेज भी सत्यापन के लिए लाने होंगे।

इन अभ्यर्थियों को मिली नियुक्ति

हाई कोर्ट द्वारा जारी सूची के अनुसार शौम्या राठौर (न्यू चांगोराभाटा, रायपुर), हन्नी वर्मा (पंडरी, रायपुर), अदिति कुर्रे (कोनी, बिलासपुर), सतवंत सिंह (दोंदी, जिला बालोद) और चित्रेशा कुर्रे (रायपुरा, रायपुर) को लीगल असिस्टेंट के पद पर नियुक्त किया गया है। बताया गया है कि ये सभी अभ्यर्थी उच्च न्यायालय के प्रतिष्ठान में कानूनी कार्यों में सहयोग प्रदान (Bilaspur High Court Legal Assistant) करेंगे और निर्धारित अवधि तक अपनी सेवाएं देंगे।

Related Articles

Back to top button