Shiv Sena MLA : रमेश लटके की अटैक से मौत, CM ठाकरे ने ट्वीट कर दी श्रद्धांजलि

Shiv Sena MLA : रमेश लटके की अटैक से मौत, CM ठाकरे ने ट्वीट कर दी श्रद्धांजलि

Shiv Sena MLA: Ramesh Latke dies of attack, CM Thackeray tweeted tribute

Shiv Sena MLA

मुंबई। Shiv Sena MLA : मुंबई अंधेरी पूर्व से शिवसेना विधायक रमेश लटके (52) का बुधवार रात दुबई में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। दो बार के विधायक अपने परिवार के साथ दुबई में छुट्टी पर थे। वह 52 वर्ष के थे। 2014 में, लटके एक कद्दावर नेता के रूप में उभरे थे, जब उन्होंने अंधेरी पूर्व से कांग्रेस के सुरेश शेट्टी को हराया। इसके बाद, 2019 में उन्हें उसी निर्वाचन क्षेत्र से फिर से चुना गया।

परिवार संग दुबई में मना रहे थे छुट्टी

पार्टी के एक पदाधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया, ‘‘लटके का दुबई में बुधवार देर रात निधन हो गया, जहां वह अपने परिवार के साथ छुट्टियां मनाने गए थे।’’ लटके मुंबई शहर के अंधेरी ईस्ट विधानसभा क्षेत्र से दो बार विधायक रहे। विधायक चुने जाने से पहले लटके बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) में पार्षद भी रहे। उनकी पार्थिव देह को बृहस्पतिवार को मुंबई लाए जाने की संभावना है।

CM ठाकरे ने कहा- एक ईमानदार और सच्चे योद्धा को खोया

मुख्यमंत्री और शिवसेना (Shiv Sena MLA) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा कि उनकी पार्टी ने एक ईमानदार और सच्चे योद्धा को खो दिया। उन्होंने कहा, “लटके ने नगरसेवक के रूप में लोगों का दिल जीता और इसके कारण वे लगातार विधायक चुने गए। वह अध्ययनशील, विकास कार्यों के बारे में अच्छी तरह से ज्ञात और एक ईमानदार व्यक्ति के रूप में जाने जाते थे। उनकी असमय मृत्यु उनके परिवार के लिए एक झटका है, और हम प्रार्थना करते हैं ईश्वर उन्हें इस नुकसान को सहने की शक्ति प्रदान करें।”

पदाधिकारी ने कहा– ‘‘ हमने उनके शव को भारत लाने की प्रक्रिया शुरू करने को लेकर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और पार्टी के अन्य नेताओं को सूचित कर दिया है। हमें उम्मीद है कि शव बृहस्पतिवार को वापस लाया जाएगा।’’ महाराष्ट्र में इस समय शिवसेना, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस की गठबंधन सरकार है।

पार्टी की प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने लटके के निधन पर शोक जताते हुए ट्वीट किया– ‘‘रमेश लटके जी के निधन की सूचना से दुखी और स्तब्ध हूं। निरंतर बनी रहने वाली उनकी ऊर्जा, कोविड-19 के दौरान समर्पण भाव से किया गया कार्य और निर्वाचन क्षेत्र के साथ उनका जुड़ाव अपार था। उनकी कमी खलेगी। वह बहुत जल्दी चले गए। मैं उनके परिवार, मित्रों और सहयोगियों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं।’’

भारतीय जनता पार्टी के नेता एवं विधायक नितेश राणे ने ट्वीट किया– ‘‘शिवसेना विधायक (Shiv Sena MLA) रमेश लटके के अचानक निधन की सूचना पाकर स्तब्ध हूं। उनसे कुछ ही महीनों पहले आंगणेवाड़ी यात्रा के लिए कोंकण जाने वाली एक उड़ान में मुलाकात हुई थी। मैंने खान-पान पर नियंत्रण करके वजन कम करने के लिए उनकी सराहना की थी। वह पार्टी लाइन से परे एक मित्र थे। अविश्वसनीय।’’

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *