Shah's Taunt On Rahul On Election Donations : बोले- कांग्रेस बताए कहां से लिया 1400 करोड़ चुनावी हफ्ता

Shah’s Taunt On Rahul On Election Donations : बोले- कांग्रेस बताए कहां से लिया 1400 करोड़ चुनावी हफ्ता

Shah's Taunt On Rahul On Election Donations :

Shah's Taunt On Rahul On Election Donations :

नवप्रदेश डेस्क। Shah’s Taunt On Rahul On Election Donations : चुनावी बांड पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के ‘सबसे बड़े जबरन वसूली रैकेट’ वाले तंज को गृहमंत्री अमित शाह ने तंज कैसा है। कांग्रेस के चुनावी चंदे वाले बयान पर श्री शाह ने उन पर जुबानी हमला बोला। अमित शाह ने कहा- कांग्रेस को 1400 करोड़ चुनावी चंदा मिला, वे बताएं कहां से लिया हफ्ता।

उन्होंने ने कहा कि वह चुनावी बांड पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का सम्मान करते हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि चुनावी बांड ने राजनीति में काले धन को लगभग समाप्त कर दिया है।

बता दें कि पिछले हफ्ते, कई राजनीतिक दलों ने पोल बांड के माध्यम से प्राप्त डोनेशन के सोर्स और राशि का खुलासा किया। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, भाजपा को 6,061 करोड़ रुपए मिले। इसके बाद तृणमूल कांग्रेस को 1,610 करोड़ और कांग्रेस को 1,422 करोड़ प्राप्त हुए थे।

यह पूछे जाने पर कि क्या भारतीय जनता पार्टी दानदाताओं की सूची घोषित करेगी? गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि INDIA ब्लॉक अगर इलेक्टोरल बॉन्ड का डेटा सार्वजनिक कर दे तो वह अपना चेहरा दिखाने लायक नहीं रहेगा।

केंद्रीय मंत्री शाह ने कहा कि हम आरोप लग रहे हैं कि हमें बहुत सारा दान मिला है। यह पूरी तरह से झूठ है। हमें 6,200 करोड़ मिले हैं, जबकि राहुल गांधी के नेतृत्व वाले ‘INDI गठबंधन’ को 6,200 करोड़ से अधिक मिले हैं। जबकि हमारे पास 303 सीटें हैं, हम 17 राज्यों में सरकार है। INDI गठबंधन के पास कितनी सीटें हैं?

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed