Ruckus on Picture : ट्विटर फोटो बवाल...कांग्रेस ने दागे सवाल- कालीचरण से कौन सा आशीर्वाद लिया...?

Ruckus on Picture : ट्विटर फोटो बवाल…कांग्रेस ने दागे सवाल- कालीचरण से कौन सा आशीर्वाद लिया…?

Ruckus on Picture : Twitter photo ruckus...Congress raised questions- Which blessings did Kalicharan take...? Brijmohan has

Ruckus on Picture

रायपुर/नवप्रदेश। Ruckus on Picture : कालीचरण महाराज के साथ बीजेपी के दिग्गज नेता और विधायक बृजमोहन अग्रवाल की इस तस्वीर को देखकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। इस तस्वीर को देखकर कांग्रेस का एक ही सवाल है कि ये रिश्ता क्या कहलाता है?

कांग्रेस को हजम नहीं हुई

दरअसल, कालीचरण महाराज को लेकर अब भाजपा और कांग्रेस आमने सामने हैं। कालीचरण महाराज BJP नेता बृजमोहन अग्रवाल के निवास पहुंचे ये बात कांग्रेस को हजम नहीं हुई। जिसके बाद अब सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस ने यह आरोप लगाया है कि कालीचरण के बयान के पीछे बीजेपी है।

कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ल ने कहा है कि अब यह स्पष्ट हो गया है कि कालीचरण के बयान के पीछे BJP का हाथ था। गांधी के खिलाफ बोलने वालों को BJP उपकृत करती है। PM मोदी ऐसे लोगों से मिलने और आशीर्वाद लेने की छूट देते हैं। उन्होंने कहा कि बृजमोहन अग्रवाल बताएं आखिर कालीचरण से उन्होंने कौन (Ruckus on Picture) सा आशीर्वाद लिया?

कालीचरण की गिरफ्तारी का विधायक बृजमोहन ने किया था विरोध

आपको बता दें कि उस समय छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने भी कालीचरण की गिरफ्तारी का विरोध किया था। उन्होंने बकायदा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राज्य सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी पर की गई टिप्पणी उचित नहीं, लेकिन रात के अंधेरे में पुलिस ने कालीचरण को पकड़ा है, ये अनुचित है। उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में बड़ी-बड़ी डकैती हुई,अपहरण हुए, नक्सल घटनाएं घटी, लेकिन रात के अंधेरे में कब गिरफ़्तारियां की गई। छत्तीसगढ़ में आपराधिक गतिविधियां हो रही हैं, उनमें एक वर्ग विशेष के लोग शामिल हो रहे हैं। राज्य में यदि क़ानून व्यवस्था को बनाए रखना है, तो हम मांग करते हैं कि कालीचरण को तुरंत रिहा किया जाए।

उल्लेखनीय है कि बीते साल रायपुर में आयोजित धर्म संसद 2021 में महाराष्ट्र से आए संत कालीचरण ने मंच से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पर कई विवादित बयान दिए। उन्होंने सन 1947 में हुए भारत के बंटवारे के लिए बापू को जिम्मेदार ठहराया और महात्मा गांधी के खिलाफ अशोभनीय भाषा का इस्तेमाल भी किया। संत कालीचरण ने कहा कि ‘सन 1947 में हमने यह देखा है कि कैसे पाकिस्तान और बांग्लादेश पर इस्लाम ने कब्जा किया। मोहनदास करमचंद गांधी ने देश का सत्यानाश किया। नमस्कार है नाथूराम गोडसे को जिन्होंने (Ruckus on Picture) उन्हें मार दिया।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *