Reshuffle Breaking : मोदी सरकार में एक और फेरबदल...

Reshuffle Breaking : मोदी सरकार में एक और फेरबदल…

ED Breaking: ED attaches assets worth 121.87 crores of Anwar Dhebar-AP Tripathi-Anil Tuteja

ED Breaking

नई दिल्ली/नवप्रदेश। Reshuffle Breaking : नरेंद्र मोदी सरकार में एक और फेरबदल हुआ है। कानून राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल का विभाग बदल गया है। उन्हें अब स्वास्थ्य राज्य मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। इससे पहले उनके सीनियर मंत्री किरेन रिजिजू का भी विभाग बदलने की खबर सुबह आई थी, उन्हें साइंस मिनिस्ट्री का प्रभार दिया गया है।

उनकी जगह पर कानून मंत्री का अतिरिक्त प्रभार अर्जुन राम मेघवाल को मिला है। मोदी सरकार में यह फेरबदल उसके 9 साल पूरे होने से ठीक एक सप्ताह पहले हुआ है। 26 मई को ही मोदी सरकार के 9 साल पूरे हो रहे हैं। बता दें कि जजों की नियुक्ति को लेकर कॉलेजियम व्यवस्था पर सरकार और अदालत के बीच टकराव देखने को मिला था।

इस मामले में अपने बयानों के चलते कानून मंत्री किरेन रिजिजू (Reshuffle Breaking) चर्चित थे। यही नहीं उनके बयानों के चलते कई बार ऐसा माहौल भी बना कि जैसे सरकार और न्यायपालिका के बीच कॉलेजिमय सिस्टम को लेकर खींचतान है। हालांकि आधिकारिक तौर पर किरेन रिजिजू या फिर एसपी सिंह बघेल के विभागों को बदलने को लेकर कुछ भी कहा नहीं गया है। किरेन रिजिजू और एसपी सिंह बघेल दोनों के ही मंत्रालयों में फेरबदल का नोटिफिकेशन राष्ट्रपति की ओर से जारी किया गया है।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *