Realme Narzo 100x 5G : बड़ी बैटरी के साथ आया रियलमी का नया फोन, जानिए कीमत और क्या मिलते हैं खास फीचर्स
लंबी बैटरी और दमदार फीचर्स वाला स्मार्टफोन खरीदने का इंतजार कर रहे ग्राहकों के लिए रियलमी ने नया विकल्प (Realme Narzo 100x 5G) पेश किया है। कंपनी ने ऐसा फोन लॉन्च किया है जो एक बार चार्ज होने पर लंबे समय तक इस्तेमाल का दावा करता है। लॉन्च के साथ ही इसकी कीमत और ऑफर्स भी चर्चा में आ गए हैं।
नया स्मार्टफोन खासतौर पर उन यूजर्स को ध्यान में रखकर उतारा गया है जो कम कीमत में बड़ी बैटरी, तेज चार्जिंग और बेहतर परफॉर्मेंस चाहते हैं। फोन की पहली बिक्री की तारीख भी तय कर दी गई है।
तीन स्टोरेज वेरिएंट में आया नया फोन Realme Narzo 100x 5G
रियलमी ने नारजो 100 एक्स 5जी को 4 जीबी रैम प्लस 128 जीबी, 6 जीबी रैम प्लस 128 जीबी और 6 जीबी रैम प्लस 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया है।
फोन की शुरुआती कीमत 20999 रुपये रखी गई है। वहीं दूसरे वेरिएंट की कीमत 22999 रुपये और सबसे बड़े वेरिएंट की कीमत 24999 रुपये है। खरीदारी पर 2000 रुपये का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट और 500 रुपये का कूपन डिस्काउंट भी मिलेगा। इसकी पहली बिक्री 22 जुलाई से शुरू होगी। ग्राहक इसे फ्लैश ऑरेंज और मिडनाइट ब्लैक रंग में खरीद सकेंगे।
8000 एमएएच बैटरी और 45 वॉट फास्ट चार्जिंग
फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 8000 एमएएच बैटरी है। इसके साथ 45 वॉट फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। कंपनी बैटरी पर 7 साल की वारंटी भी दे रही है।
डिस्प्ले और प्रोसेसर
इस स्मार्टफोन में 6.8 इंच का एचडी प्लस एलसीडी डिस्प्ले दिया गया है। डिस्प्ले 144 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट (Realme Narzo 100x 5G) करता है। फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर मिलता है। इसमें 6 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक स्टोरेज का विकल्प है। माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज बढ़ाई भी जा सकती है।
कैमरा और एआई फीचर्स
फोटोग्राफी के लिए फोन में 50 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा और एक सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। इसके अलावा एआई इरेजर 2.0, एआई अल्ट्रा क्लैरिटी, एआई अनब्लर और एआई पोर्ट्रेट ग्लो जैसे कई स्मार्ट फीचर्स भी दिए गए हैं।
सॉफ्टवेयर और अन्य खूबियां
यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 आधारित रियलमी यूआई 7 पर काम करता है। कंपनी दो साल तक सॉफ्टवेयर अपडेट और तीन साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा (Realme Narzo 100x 5G) कर रही है। फोन में आईपी 65 डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस रेटिंग भी दी गई है, जिससे यह रोजमर्रा के इस्तेमाल में अतिरिक्त सुरक्षा प्रदान करता है।



