देश

Rath Yatra Special: गोंदिया-पुरी के बीच चार फेरों में चलेगी विशेष ट्रेन

रथयात्रा स्पेशल (Rath Yatra Special) के अवसर पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने गोंदिया-पुरी-गोंदिया के बीच विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन संख्या 08801/08802 रथयात्रा स्पेशल का संचालन चार-चार फेरों के लिए किया जाएगा। गोंदिया से यह ट्रेन 2, 9, 16 एवं 29 जुलाई को रवाना होगी। दुर्ग स्टेशन से दोपहर 3.58 बजे तथा रायपुर स्टेशन से शाम 5.10 बजे यात्री इस ट्रेन का लाभ ले सकेंगे। रेलवे ने यात्रियों से अधिकृत माध्यमों से आरक्षण कर यात्रा करने की अपील की है।

गोंदिया से दोपहर 1.30 बजे होगी रवाना Rath Yatra Special

ट्रेन संख्या 08801 गोंदिया-पुरी रथयात्रा स्पेशल (Rath Yatra Special) 2, 9, 16 एवं 29 जुलाई को गोंदिया से दोपहर 1.30 बजे रवाना होगी। यह डोंगरगढ़ 2.30 बजे, राजनांदगांव 3 बजे, दुर्ग 3.58 बजे, रायपुर 5.10 बजे, खरियार रोड 7.30 बजे, कांटाबांजी 8.45 बजे, टिटलागढ़ 9.35 बजे, बलांगीर 10.50 बजे, बरगढ़ रोड 11.55 बजे, संबलपुर 1.10 बजे, अंगुल 4.55 बजे, तालचेर रोड 5.15 बजे, ढेंकानाल 5.55 बजे, कटक 6.55 बजे, भुवनेश्वर 8.05 बजे और खुर्दा रोड 8.45 बजे पहुंचते हुए अगले दिन सुबह 10 बजे पुरी पहुंचेगी।

वापसी में अगले दिन पुरी से चलेगी ट्रेन

ट्रेन संख्या 08802 पुरी-गोंदिया रथयात्रा स्पेशल 3, 10, 17 एवं 30 जुलाई को दोपहर 1 बजे पुरी से रवाना होगी। यह खुर्दा रोड, भुवनेश्वर, कटक, ढेंकानाल, तालचेर रोड, अंगुल, संबलपुर, बरगढ़ रोड, बलांगीर, टिटलागढ़, कांटाबांजी और खरियार रोड होते हुए अगले दिन रायपुर सुबह 3.10 बजे तथा दुर्ग सुबह 4.28 बजे पहुंचेगी। इसके बाद राजनांदगांव, डोंगरगढ़ होते हुए सुबह 7 बजे गोंदिया पहुंचेगी।

इन स्टेशनों पर रहेगा ठहराव

रथयात्रा स्पेशल (Rath Yatra Special) दोनों दिशाओं में डोंगरगढ़, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर, महासमुंद, खरियार रोड, कांटाबांजी, टिटलागढ़, बलांगीर, बरगढ़ रोड, संबलपुर, अंगुल, तालचेर रोड, ढेंकानाल, कटक, भुवनेश्वर और खुर्दा रोड स्टेशनों पर निर्धारित समयानुसार ठहरेगी। इससे छत्तीसगढ़ और ओडिशा के यात्रियों को सीधी सुविधा मिलेगी।

20 आईसीएफ कोच की रहेगी सुविधा

रेलवे के अनुसार विशेष ट्रेन में दो दिव्यांग अनुकूल सह गार्ड कोच, 10 शयनयान, तीन तृतीय एसी और दो द्वितीय एसी सहित कुल 20 आईसीएफ कोच लगाए जाएंगे। रथयात्रा स्पेशल (Rath Yatra Special) के संचालन से पुरी जाने वाले श्रद्धालुओं और अन्य यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिलेगी। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने यात्रियों से समय रहते आरक्षण कराने और पूर्व नियोजित यात्रा करने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button