BJP Politics : कटे हाथ के ठाकुर बने विजयवर्गीय : सज्जन सिंह वर्मा
मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने भाजपा और प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कैलाश विजयवर्गीय (BJP Politics) सरकार में “कटे हाथ के ठाकुर” बनकर रह गए हैं। न उनके पास निर्णय लेने का अधिकार है, न सम्मान और न ही उनकी बात सुनी जाती है। ऐसी स्थिति में मंत्री पद पर बने रहने का कोई औचित्य नहीं रह जाता।
मुख्यमंत्री को लिखे पत्र पर उठाए सवाल BJP Politics
वर्मा ने कहा कि भागीरथपुरा में दूषित पानी पीने से 36 से अधिक लोगों की मौत के समय भी उन्होंने यही बात कही थी। अब मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को लिखे गए पत्र से साफ हो गया है कि भाजपा सरकार में वरिष्ठ मंत्रियों की भी अनदेखी हो रही है। उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि अनुशासन की बातें करने वाली भाजपा अब अपने नेताओं से जवाब नहीं मांग रही। भाजपा की राजनीति (BJP Politics) में अनुशासन केवल विपक्ष के लिए दिखाई देता है।
कई मंत्री भी उपेक्षा के शिकार
सज्जन सिंह वर्मा ने दावा किया कि कैलाश विजयवर्गीय अकेले (BJP Politics) नहीं हैं। प्रहलाद पटेल, राकेश सिंह, विश्वास सारंग और भूपेंद्र सिंह समेत कई वरिष्ठ मंत्रियों की स्थिति भी कमोबेश ऐसी ही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा में अब समर्पण नहीं, बल्कि पर्ची की बोली लगती है और मंत्री सिर्फ कुर्सी ढो रहे हैं।
इस्तीफा देने की दी सलाह
वर्मा ने कहा कि सक्रिय राजनीति के अंतिम दौर में विजयवर्गीय को स्वाभिमान के साथ मंत्री पद से इस्तीफा देकर सार्वजनिक जीवन से सम्मानपूर्वक विदा ले लेनी (BJP Politics) चाहिए। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कहीं भाजपा उन्हें मार्गदर्शक मंडल में भेजकर और बड़ा अपमान न कर दे। साथ ही चुटकी ली कि पितृ पर्वत पर भी चंदे की सुरक्षा का ध्यान रखिए, कहीं वहां भी चंदा चोरी की खबर न आ जाए। कैलाश विजयवर्गीय (BJP Politics) को अब सम्मानजनक फैसला लेना चाहिए।



