Raipur App Launch : प्लम्बर..ब्यूटीशन..ड्राईवर या हो नर्स चाहिए...मात्र एक कॉल में हाजिर होगा आपके घर |

Raipur App Launch : प्लम्बर..ब्यूटीशन..ड्राईवर या हो नर्स चाहिए…मात्र एक कॉल में हाजिर होगा आपके घर

Raipur App Launch : Plumber..beauty..driver or a nurse is needed... will be present in your home in just one call

Raipur App Launch

रायपुर/नवप्रदेश। Raipur App Launch : रायपुर नगर निगम के महापौर एजाज ढेबर ने मोर रायपुर ऐप लॉन्च किया है। इस ऐप के माध्यम से रायपुर के निवासी अपने घर बैठे ही लगभग 15 प्रकार की सेवाएं ले सकते हैं। इस आशय का एलान महापौर ने किया है, साथ ही उन्होंने 27 जून से ‘मोर महापौर मोर द्वार’ कार्यक्रम के जरिए निगम की पूरी टीम लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याओं को हल करेंगे, इसकी जानकारी भी दी है।

मॉडल प्रोजेक्ट जोन 4 से शुरू 3 माह बाद पूरे शहर लागू

फिलहाल ये सुविधा जोन 4 के लिए माॅडल प्रोजेक्ट (Raipur App Launch) के लिए शुरू की गई है। तीन महीने बाद इसे पूरे शहर के 10 जोन में लागू किया जा सकता है। इस एप के जरिए किसी मैकेनिक वगैरह को बुलाने पर कंज्यूमर को 100 रुपए विजिट चार्ज देना होगा। इसके बाद समस्या या काम देखकर मैकेनिक चार्ज लेगा। इसकी डिजिटल बिलिंग होगी। टोटल बिलिंग का 10 प्रतिशत सरकार की शहरी विकास की एजेंसी सूडा को जाएगा। इससे सूडा कामगारों को ट्रेंड करेगी। निगम के जोन 4 दफ्तर में जाकर मेकैनिक, प्लंबर वगैरह का काम करने वाले खुद को रजिस्टर करवा सकते हैं।

मोर रायपुर एप ऐसे करेगा काम

लोगों को मोबाइल पर मोर रायपुर (Raipur App Launch) एप डाउनलोड करना होगा। यह मोबाइल एप्लीकेशन नगर निगम ने बनाया है। अब शहर के लोगों को बिजली के स्विच बनवाने हों या घर के पानी के नल में खराबी आ जाए। निगम के एप पर इन सर्विस से जुड़े लोग मिल जाएंगे। अभी तक 42 सर्विस प्रोवाइडर निगम की टीम के संपर्क में हैं। फिलहाल ये 15 सुविधाएं इस इस एप के जरिए मिलेंगी।

ये है 15 सुविधाएं

1. इलेक्ट्रीशियन 2. प्लम्बर 3. ब्यूटी पार्लर 4. मेंहदी 5 नर्स 6. कुक – खाना बनाने वाला 7. साइकिल रिपेयरिंग 8. ड्राईवर 9. कपड़े सिलाई वाले 10. सेलून 11. कम्प्यूटर ऑपरेटर 12. सिक्यूरिटी गॉर्ड 13. ताला-चाबी रिपेयरिंग 14. फोटोग्राफी 15. धोबी

मोबाइल एप कुछ यूं नजर आएगा

मोबाइल एप कुछ यूं नजर आएगा।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *