Railway Rules : रेल में यह गलती अब पड़ेगी भारी, 1 जुलाई से जेब पर लगेगा सीधा दोगुना झटका
रेल यात्रा करने वाले करोड़ों यात्रियों के लिए अगले महीने से एक बड़ा बदलाव लागू होने (Railway Rules) जा रहा है। रेलवे नियमों का पालन नहीं करने वालों पर अब पहले से ज्यादा सख्ती दिखाई जाएगी। खासकर बिना टिकट या गलत तरीके से यात्रा करने वाले यात्रियों को अपनी जेब ज्यादा ढीली करनी पड़ सकती है।
रेलवे अधिकारियों का मानना है कि नियमों के उल्लंघन पर बढ़ाई गई कार्रवाई से न केवल अनुशासन मजबूत होगा बल्कि राजस्व नुकसान को भी रोका जा सकेगा। यही वजह है कि 1 जुलाई से जुर्माने से जुड़े नियमों में अहम बदलाव लागू किए जा रहे हैं।
1 जुलाई से लागू होगा नया प्रावधान : Railway Rules
भारतीय रेल ने जानकारी दी है कि जन विश्वास प्रावधानों में संशोधन अधिनियम 2026 के तहत रेलवे नियमों में बदलाव किया गया है। नए प्रावधानों के अनुसार नियम तोड़ने वाले यात्रियों से अब न्यूनतम जुर्माने के रूप में पहले की तुलना में दोगुनी राशि वसूली जाएगी। यह संशोधन 1 जुलाई 2026 से प्रभावी होगा और इसके बाद पकड़े जाने वाले यात्रियों पर नई दरों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
बिना टिकट यात्रा करना पड़ेगा महंगा
रेलवे अधिनियम 1989 की धारा 137 में किए गए बदलाव के अनुसार यदि कोई यात्री बिना वैध टिकट या पास के यात्रा करते हुए पाया जाता है या फर्जी तरीके से यात्रा करता है, तो उससे अब न्यूनतम 500 रुपये जुर्माना लिया जाएगा। अभी तक ऐसे मामलों में न्यूनतम 250 रुपये का जुर्माना लगाया जाता था। नए नियम के बाद यह राशि सीधे दोगुनी हो जाएगी।
धारा 138 में भी बढ़ी सख्ती
रेलवे अधिनियम की धारा 138 के तहत भी जुर्माने की राशि बढ़ा (Railway Rules) दी गई है। यदि कोई यात्री बिना उचित टिकट यात्रा करते हुए पकड़ा जाता है या निर्धारित स्टेशन से आगे की यात्रा करता पाया जाता है, तो उसे भी अब कम से कम 500 रुपये जुर्माना देना होगा। इस श्रेणी में भी पहले न्यूनतम जुर्माना 250 रुपये था। हालांकि इन धाराओं के अन्य प्रावधानों में किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया गया है।
आखिर क्यों बढ़ाया गया जुर्माना
रेलवे का कहना है कि इस फैसले का मुख्य उद्देश्य नियमों के पालन को और मजबूत बनाना है। साथ ही बिना टिकट यात्रा की घटनाओं को कम करके रेलवे के राजस्व की सुरक्षा सुनिश्चित करना भी इसका अहम (Railway Rules) कारण है। अधिकारियों का मानना है कि बढ़े हुए जुर्माने से यात्री नियमों का पालन करने के लिए अधिक जागरूक होंगे और अवैध यात्रा के मामलों में कमी आएगी।
समझिए कितना देना होगा जुर्माना
मान लीजिए कोई यात्री प्रयागराज से वाराणसी तक बिना टिकट यात्रा कर रहा है और उस मार्ग का किराया 200 रुपये है। यदि जांच के दौरान वह पकड़ा जाता है तो उसे केवल किराया ही नहीं बल्कि जुर्माना भी भरना होगा।
ऐसी स्थिति में यात्री को 200 रुपये का किराया और 500 रुपये का न्यूनतम जुर्माना मिलाकर कुल 700 रुपये चुकाने होंगे। पहले इसी मामले में कुल भुगतान की राशि कम होती थी, लेकिन अब नया नियम लागू होने के बाद खर्च (Railway Rules) बढ़ जाएगा।
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले वैध टिकट जरूर लें और नियमों का पालन करें, ताकि अतिरिक्त जुर्माने और कानूनी कार्रवाई से बचा जा सके।



