President : द्रौपदी मुर्मू सेना के अस्पताल में हुआ ऑपरेशन... जानिए क्यों |

President : द्रौपदी मुर्मू सेना के अस्पताल में हुआ ऑपरेशन… जानिए क्यों

President: Draupadi Murmu was operated in the army hospital... know why

President

नई दिल्ली/नवप्रदेश। President : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के मोतियाबिंद का सफल ऑपरेशन रविवार को सेना के रिसर्च एंड रेफरल अस्पताल में हुआ। राष्ट्रपति भवन के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए कहा कि ऑपरेशन सफल रहा और राष्ट्रपति को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

बायीं आंख में मोतियाबिंद की शिकायत

सेना अस्पताल की ओर से बताया गया कि राष्ट्रपति मुर्मू का (President) रविवार सुबह 11:30 बजे दिल्ली कैंट स्थित आर्मी हॉस्पिटल रिसर्च एंड रेफरल में भर्ती हुईं थीं। उनकी बायीं आंख में मोतियाबिंद की शिकायत थी। जिसकी सफल सर्जरी कर दी गयी है। राष्ट्रपति मुर्मू की सर्जरी ब्रिगेडियर एसके मिश्रा और उनकी टीम द्वारा की गई। जिसके बाद दोपहर 1:30 बजे उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। सेना अस्पताल ने बताया कि राष्ट्रपति को आराम करने की सलाह दी गई है।

इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपनी दो दिवसीय असम यात्रा के दौरान शुक्रवार को शक्तिपीठ कामाख्या मंदिर में पूजा की थी। उन्होंने अपनी बेटी इतिश्री मुर्मू के साथ देवी मंदिर की परिक्रमा की। राष्ट्रपति मुर्मू के कामाख्या मंदिर दौरे के वक्त उनके साथ असम के राज्यपाल जगदीश मुखी, मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा शर्मा भी मौजूद थे। इससे पहले भी राष्ट्रपति मुर्मू ने राष्ट्रपति चुनाव के प्रचार के दौरान कामाख्या देवी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया था।

असम के मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद

राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा शर्मा द्वारा उन्हें ‘राज्य की बेटी’ कहकर संबोधित करने से वह भाव विभोर हो गईं। मुख्यमंत्री ने उन्हें घर जैसा महसूस कराया। राष्ट्रपति ने कहा, “कल रात नागरिक अभिनंदन में मुझे ‘राज्य की बेटी’ संबोधित करने के लिए मैं मुख्यमंत्री को धन्यवाद देना चाहताी हूं। मैं भाव विभोर हो गई हूं। यहां जो स्वागत मिला है, उसने मुझे घर जैसा महसूस कराया है और मैं जल्द ही आऊंगी।”

राष्ट्रपति के रूप में अपनी पहली असम यात्रा (President) के तहत द्रौपदी मुर्मू बृहस्पतिवार को गुवाहाटी पहुंची थीं। जहां उन्होंने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान-गुवाहाटी में एक कार्यक्रम में डिजिटल माध्यम से केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन किया था। जिसके बाद राष्ट्रपति ने राज्य सरकार द्वारा उनके सम्मान में आयोजित एक नागरिक स्वागत समारोह में हिस्सा लिया था।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *