OMG News : ये क्या...परेशान लोगों ने भाजपा विधायक को कीचड़ से नहलाया

OMG News : ये क्या…परेशान लोगों ने भाजपा विधायक को कीचड़ से नहलाया

OMG News : What is this... troubled people bathe BJP MLA with mud

OMG News

महराजगंज/नवप्रदेश। OMG News : जी हां यह सच है। देश में कई जगह बारिश और बाढ़ से लोग परेशान हैं तो दूसरी तरफ महराजगंज जिले में बारिश नहीं होने से किसान परेशान हैं और यही वजह है कि अब उस जगह के रहवासी टोटके पर उतर आए हैं।

इंद्र देवता को खुश करने का टोटका

महराजगंज जिले में मान्यता है कि किसी व्यक्ति के ऊपर कीचड़ फेंकने से या उसे नहलाने से इंद्र भगवान खुश होते हैं और बारिश कराते हैं। नगर के पिपरदेउरा की महिलाओं ने सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया व नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल को मंगलवार रात कीचड़ से नहला (OMG News) दिया। महिलाओं ने कहा कि अब इंद्र भगवान खुश होंगे और बारिश होगी।

सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने कहा कि भीषण गर्मी में सभी लोग परेशान हैं। बारिश न होने के कारण धान रोपाई नहीं हो पा रही है। पुरानी परंपरा रही है कि कीचड़ से किसी को नहलाने पर इंद्र भगवान खुश हो जाएंगे और बारिश होगी। इस अवसर पर सभासद सिनोद कुमार, गोपाल शर्मा, हरी सिंह आदि मौजूद रहे।

महिलाओं ने आजमाया टोटका

बता दें कि कि बरसात न होने से धान की पौध सूख रही है, जिससे किसान परेशान हैं। कुछ किसानों ने पंपिंगसेट से खेत की सिंचाई शुरू कर दी है। कहीं-कहीं इंद्रदेव को प्रसन्न करने के लिए पूजा-पाठ, कीर्तन किया जा रहा है। इसके साथ ही कई लोगों की ओर से टोटके आजमाए जा रहे हैं।

मंगलवार रात को पिपरदेउरा कस्बे में महिलाएं सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया व नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल के शरीर पर कीचड़ पोतकर उन्हें पानी से नहलाया। उनका मानना है कि ऐसा करने से बारिश होगी। यह नजारा देखकर हर कोई हैरान हो गया था। लोगों को एक बार किसी अनहोनी की आशंका हुई, लेकिन जब उन्हें इसके बारे में पता चला तो वे मुस्कुराते हुए चले गए।

किसानों की परेशानी बढ़ी

महराजगंज में मौसम की बेरूखी से किसानों की परेशानी बढ़ गई है। धान की रोपाई सूखने से किसान परेशान हैं, खेत में लगी पूंजी बर्बाद होने के कगार है। खेत को सूखने से बचाने के लिए किसान पंपिंगसेट से खेत की सिंचाई करने को विवश हैं। नहरों की हालत यह है कि पानी होने पर भी खेत पर नहीं पहुंच पा रहा है। ऐसे में किसानों की मुसीबत कम होने का नाम नहीं ले रही रही है। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार अभी बारिश (OMG News) के आसार नहीं बन रहे हैं।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *