छत्तीसगढ़

Mahtari Vandan Yojana : महतारी वंदन योजना की नई किस्त जारी, लाखों महिलाओं के खातों में पहुंची राशि, मुख्यमंत्री ने दिए ये बड़े संदेश

प्रदेश की लाखों महिलाओं के लिए आज राहत और खुशी का दिन (Mahtari Vandan Yojana) रहा। लंबे इंतजार के बाद महतारी वंदन योजना की नई किस्त उनके बैंक खातों में पहुंच गई। किस्त जारी होते ही कई जिलों में महिलाओं ने योजना को लेकर खुशी जताई और इसे परिवार की जरूरतों को पूरा करने में मददगार बताया।

राज्य सरकार का कहना है कि यह योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की दिशा में लगातार काम कर रही है। नई किस्त जारी होने के साथ ही योजना के तहत अब तक महिलाओं के खातों में बड़ी राशि सीधे अंतरित की जा चुकी है।

29वीं किस्त के तहत 626.25 करोड़ रुपये हुए जारी Mahtari Vandan Yojana

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय से महतारी वंदन योजना की 29वीं किस्त जारी की। इस दौरान प्रदेश की 66 लाख से अधिक पात्र महिलाओं के बैंक खातों में प्रत्यक्ष लाभ अंतरण यानी डीबीटी के माध्यम से 626.25 करोड़ रुपये भेजे गए। कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े भी मौजूद रहीं।

अब तक 18,805.83 करोड़ रुपये पहुंचे खातों में

मुख्यमंत्री ने कहा कि 29 किस्तों के माध्यम से अब तक कुल 18,805.83 करोड़ रुपये सीधे महिलाओं के बैंक खातों में अंतरित किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि महतारी वंदन योजना महिलाओं के सम्मान, आर्थिक स्वावलंबन और आत्मनिर्भरता का मजबूत माध्यम बन रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं की आर्थिक भागीदारी बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

महिलाओं के जीवन में आया सकारात्मक बदलाव

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश के विभिन्न जिलों के दौरे के दौरान महिलाओं ने उन्हें बताया कि योजना से मिलने वाली राशि से उनके जीवन में सकारात्मक (Mahtari Vandan Yojana) बदलाव आया है। कई महिलाओं ने इस राशि से छोटे व्यवसाय शुरू किए हैं। कुछ ने सिलाई कढ़ाई और स्वरोजगार अपनाया है, जबकि कई परिवार बच्चों की पढ़ाई, स्वास्थ्य और दैनिक जरूरतों पर इस राशि का उपयोग कर रहे हैं।

ई केवाईसी जल्द पूरा करने के निर्देश

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी पात्र महिलाओं तक योजना का लाभ पहुंचाने के लिए ई केवाईसी की प्रक्रिया जल्द पूरी की जाए। उन्होंने विशेष रूप से बस्तर संभाग में इस कार्य को प्राथमिकता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए ताकि कोई भी पात्र महिला योजना से वंचित न रहे।

हर महीने मिलती है एक हजार रुपये की सहायता

महतारी वंदन योजना 1 मार्च 2024 से प्रदेश में लागू है। इस योजना के तहत 21 वर्ष या उससे अधिक आयु की पात्र विवाहित महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये की आर्थिक सहायता सीधे उनके बैंक खातों (Mahtari Vandan Yojana) में भेजी जाती है। सरकार का कहना है कि इस योजना से महिलाओं को नियमित आर्थिक सहयोग मिलने के साथ परिवार के पोषण, बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य, कुपोषण की रोकथाम और स्वरोजगार जैसी गतिविधियों को भी मजबूती मिली है।

Related Articles

Back to top button