Maharashtra CM : एकनाथ शिंदे के रूप में विट्ठल को देखा...और छलक पड़े आंसू

Maharashtra CM : एकनाथ शिंदे के रूप में विट्ठल को देखा…और छलक पड़े आंसू

Maharashtra CM: Saw Vitthal as Eknath Shinde... and tears spilled

Maharashtra CM

मुंबई/नवप्रदेश। Maharashtra CM : महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने बिहार में रहने वाले पुणे के एक परिवार की मदद की। जरूरत के समय इस मदद से अभिभूत परिवार को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे में भगवान विट्ठल का रूप देखने को मिला। एयरपोर्ट पर पीड़ितों के परिजनों के आंसू छलक पड़े। उन्होंने कहा कि हमारे पास शब्द नहीं हैं, भगवान लोगों में हैं। आज हमें यह बात समझ आ गई है।

दरअसल, शनिवार को पटना में रहने वाले पुणे के अमोल जाधव का परिवार सिलेंडर ब्लास्ट में जख्मी हो गया था। आधी रात को 2 बजे गैस रिसाव के चलते बड़ा धमाका हुआ था, जिससे परिवार को चारों सदस्य बुरी तरह से झुलस गए थे। इलाज के लिए इन लोगों को पटना के ही एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन और बेहतर इलाज की जरूरत थी। मरीजों की हालत ज्यादा खराब होने के चलते एयर एंबुलेंस से ही ले जाना संभव था, लेकिन अमोल जाधव का परिवार यह खर्च उठाने में (Maharashtra CM) सक्षम नहीं था। 

भगवान को शिंदे के रूप में देखा

पीड़ित परिवार ने इस मदद के लिए कृतज्ञता जताया है। उन्होंने कहा कि एकनाथ शिंदे साहेब ने बिना नाम, गांव, पता, पहचान, या किसी की सिफारिश की जानकारी के बिना हमारी मदद की। हमने कई लोगों से मदद के लिए बात की, लेकिन नहीं कर सके। इस बीच एकनाथ शिंदे हमारी मदद के लिए आगे आए। उन्होंने कहा कि आज हमने विट्ठल (भगवान विष्णु का एक अवतार) को एकनाथ शिंदे के रूप में देखा है। साथ ही मरीज की मां ने कहा कि बच्चों के ठीक होने के बाद वह उन्हें मिस्टर शिंदे से मिलने ले जाएंगी।

शिंदे ने बिना वक्त गंवाए अपने ही खर्च पर की एंबुलेंस की व्यवस्था

उसी समय इस परिवार को महाराष्ट्र के CM एकनाथ शिंदे ने मदद की। दरअसल, सांगली के विधायक अनिल बाबर को कॉल किया और उनके जरिए बात सीएम एकनाथ शिंदे तक पहुंच गई। उन्होंने परिवार से संपर्क किया और पूरी समस्या को समझने के बाद एयर एंबुलेंस की व्यवस्था करने का वादा किया। इसके बाद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बेटे सांसद डॉ. श्रीकांत एकनाथ शिंदे ने केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से आग्रह किया कि वे तत्काल एक सरकारी एयर एम्बुलेंस मुहैया कराएं, लेकिन वह उपलब्ध नहीं हो सकी। इस पर एकनाथ शिंदे ने बिना वक्त गंवाए अपने ही खर्च पर एंबुलेंस की व्यवस्था की।

दो एयर एंबुलेंस की तत्काल की व्यवस्था

उन्होंने शिवसेना चिकित्सा सहायता इकाई के प्रमुख मंगेश चिवटे को परिवार को तुरंत पुणे लाने का आदेश दिया। रविवार तड़के, विमान घायलों में एक 11 वर्षीय लड़के को लेकर पुणे के लोहगांव हवाई अड्डे पर उतरा। उसके बाद एक और विशेष विमान घायलों में दूसरे 12 वर्षीय लड़के को लेकर सुबह 11 बजे हवाईअड्डे पर पहुंचा। दोनों घायल मरीजों को शिवसेना के चिकित्सा सहायता समन्वयक राजाभाऊ भिलारे और युवराज काकड़े की मदद से पुणे के सूर्य सह्याद्री अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज (Maharashtra CM) चल रहा है।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *