IND vs PAK World Cup 2023 : भारत से वर्ल्ड कप में 8वीं बार हारा पाकिस्तान

IND vs PAK World Cup 2023 : भारत से वर्ल्ड कप में 8वीं बार हारा पाकिस्तान

IND vs PAK World Cup 2023 :

IND vs PAK World Cup 2023 :

नवप्रदेश डेस्क। IND vs PAK World Cup 2023 : भारत का वर्ल्ड कप में करारी शिकस्त देने का सिलसिला 8वीं बार भी कायम रहा। भारत ने पाकिस्तान को आज अहमदाबाद में हुए क्रिकेट मुकाबले में बुरी तरह से धोया।

भारत की जीत का श्रेय रोहित शर्मा के 86 रन को मन जा सकता है।

भारत ने 192 का टारगेट 31 ओवर में चेज किया। बाबर की ब्रिगेड भी नहीं रोक पाई रोहित की सेना के कदम। भारत 8-0 से अजेय रहा और पाक 7 विकेट से हार गया।

भारत और पाकिस्तान की टीमें विश्व कप के महाकुंभ में आठवीं बार आमने-सामने थी। यह कड़ा मुकाबला गुजरात के अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। टीम इंडिया ने अपनी अजेय बढ़त को बरकरार रखते हुए 8-0 में बदल लिया है। भारत ने आज के मैच को 7 विकेट से जीत लिया है।

क्रिकेट के फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। भारत और पाकिस्तान के बीच आज दोपहर दो बजे अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मैच शुरू हुआ। रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने अपने शुरुआती दोनों मैच में जीत दर्ज की है।

वहीं, सात साल बाद भारत की जमीन पर पाकिस्तानी टीम ने भी दोनों मैच में जीत हासिल की है। भारत अभी तक विश्व कप में पाकिस्तान को 7-0 से पराजित कर अजेय था

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *