Hookah Bar Ban : अर्थ कैफे के संचालक गिरफ्तार, पुलिस ने जब्त किए 2 हुक्का पॉट

Hookah Bar Ban : अर्थ कैफे के संचालक गिरफ्तार, पुलिस ने जब्त किए 2 हुक्का पॉट

Hookah Bar Ban: Operator of Earth Cafe arrested, police confiscated 2 hookah pots

Hookah Bar Ban

रायपुर, 18 फरवरी। Hookah Bar Ban : राजधानी रायपुर समेत पूरे प्रदेश में हुक्का पर प्रतिबंध बावजूद हुक्का की गुड़गुड़ाहट थमने का नाम नहीं ले रही है। राजधानी के मरीन ड्राईव स्थित वाइट अर्थ कैफे में हुक्का पार्टी का आयोजन करने वाले संचालक रवि आहूजा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

इस कैफे के खिलाफ पुलिस को मुखबिर से लगातार शिकायत मिलने के बाद छापेमारी कर ये कार्यवाही की है। कार्यवाही के दौरान कैफे से दो हुक्का पॉट भी जप्त किए गए है। गौरतलब है कि वाइट अर्थ कैफे में पुलिस ने दिसंबर महीने में भी छापेमार कार्यवाही की थी।

उस दौरान पुलिस ने वाइट अर्थ कैफे के संचालक रवि आहूजा और तनूज पंजवानी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 3 हुक्का पॉट और राॅ मेटेरियल जप्त कर कार्यवाही की थी। बावजूद इसके दोबारा रवि अपने कैफे में हुक्का पीला रहा था।

प्रदेश में हुक्का बारों की जा रही है कार्रवाई

प्रदेश में हुक्का बारों (Hookah Bar Ban) पर तेजी से कार्रवाई की जा रही है। राज्य में हुक्का बार पर प्रतिबंध  लगाने को लेकर प्रशासन भी काफी सख्त हो गया था, लेकिन अब प्रशासन की कार्रवाई को हाईकोर्ट से झटका लगा है। कोर्ट ने इस पर रोक लगा दी है। कहा गया है कि बिना कानून लाए इस पर रोक नहीं लगा सकते हैं।

पहले भी हाईकोर्ट में लगी थी याचिका

आपको बताते चले कि, रायपुर के राजेन्द्र नगर थाना प्रभारी ने एडिक्शन कैफे समेत 6 हुक्का बार संचालकों को कारोबार बंद करने के संबंध में नोटिस जारी किया था। इस नोटिस को चुनौती देते हुए कैफे संचालकों ने याचिका दायर की है। मामले की सुनवाई जस्टिस आरसीएस सामंत की बेंच में हुई थी।

रायपुर में पहले भी यह बार बंद करने का आदेश दिया गया था। अब तक इसे (Hookah Bar Ban) बंद करने का कोई कानून नहीं है। पूर्व में भी हाईकोर्ट में जस्टिस प्रशांत मिश्र और जस्टिस पी सेम कोशी ने इस आदेश को निरस्त कर दिया था। इसके बाद भी राज्य शासन की ओर से हुक्का बार संचालकों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जा रही थी।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *