It's Real : कभी देखा है मधुमक्खियों का विमान पर हमला, अब देखिए इस वीडियो में |

It’s Real : कभी देखा है मधुमक्खियों का विमान पर हमला, अब देखिए इस वीडियो में

Honeybees attack on fligh, vistara airline, kolkata airport, navpradesh,

honeybees attack on flight

Honeybees attack on flight : एक घंटे तक ‘हाईजैक’ कर रखा विमान को

नई दिल्ली/ए.। Honeybees attack on flight : मधुमक्खियों ने अपने हमले से विमान को भी नहीं बख्शा। विस्ताारा एयरलाइन के दो विमानों पर मधुमक्खियों (honeybees attack on flight) ने धावा बोल दिया। हजारों की संख्या मधुमक्खियों ने विमान को घेर लिया। इस घटना के फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे है। इस घटना से एयरपोर्ट पर खलबली मच गई।

विमानों को करीब घंटाभर विमान पर ही रोके रखना पड़ा। एयरलाइन से संपर्क में आए एक अधिकारी ने इस घटना के बारे में जानकारी दी है। इस घटना से नागरिक व अधिकारी कर्मचारी आश्चर्यचकित हो गए तो वहीं दूसरी ओर यात्री घबरा गए। मधुमक्खियों को हटाने के लिए एयरपोर्ट के कर्मचारियों को दोनों विमानों पर पानी की बौछार करनी पड़ी। मधुमक्खियों केे हमले से फ्लाइट एक घंटा डिले होने की जानकारी अधिकारी ने दी है।

यह सनसनीखेज घटना कोलकाता विमानतल पर घटी है। दूसरे दिन विस्तारा एयरलाइंस के ग्राउंड स्टाफ के कर्मचारी जब विमान के पास पहुंचे तो उन्हें फिर से मधुमक्खियों का हमला नजर आया। ये विमान पोर्ट ब्लेयर को जाने वाले थे। लेकिन एक बार फिर मधुमक्खियों को निकालने के लिए पानी के जेट का इस्तेमाल करना पड़ा। सोशल मीडिया पर इस हमले से जुड़े वीडियो को हजारोंं लोग देख चुके हैं।

अब एक क्लिक पर आसानी से पढ़ें नवप्रदेश की खबरें। इस लिंक पर क्लिक कर डाउनलोड करें नवप्रदेश एप- https://play.google.com/store/apps/details?id=com.news.navpradesh

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *