Pakistan : छी-छी...सामूहिक दुष्कर्म के बाद खाल उधेड़ी...स्तन काटा...मन नहीं भरा तो काट दिया गला...महिला के साथ हैवानियत की सारी हदें पार...आरोपी पुलिस के शिकंजे से बाहर |

Pakistan : छी-छी…सामूहिक दुष्कर्म के बाद खाल उधेड़ी…स्तन काटा…मन नहीं भरा तो काट दिया गला…महिला के साथ हैवानियत की सारी हदें पार…आरोपी पुलिस के शिकंजे से बाहर

Hindu Woman: Shit-shit...after gang-rape skin was stripped-breast cut if not satisfied then throat was cut, crossing all limits of inhumanity with Hindu woman

Hindu Woman

इस्लामाबाद/नवप्रदेश। Hindu Woman : पाकिस्तान में हिंदुओं के खिलाफ अत्याचार के मामले थम नहीं रहे हैं। सिंध प्रांत में एक महिला के साथ हैवानियत का मामला सामने आया है। यहां एक 42 वर्षीय भील महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ है। सिर्फ इतना ही नहीं, दुष्कर्म के बाद दरिंदों ने पीड़िता की बेरहमी से हत्या कर दी। मृतका की पहचान दीया भील के रूप में हुई है।

सिर और स्तन काट दिए

जानकारी के मुताबिक, कुछ दरिंदों ने पहले दीया को अपनी हवस का शिकार बनाया। बाद में वहशियों ने सिर तन से अलग कर दिया और स्तन भी काट दिए। महिला की लाश को खेत में फेंक दिया। बताया जा रहा है कि लाश को ठिकाने लगाने से पहले उसके सिर की खाल भी उधेड़ दी थी।

आरोपी पुलिस के शिकंजे से बाहर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये घटना सिंध के संघर जिले के सिंझोरे की है। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि इस मामले में अब तक कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है। इसके अलावा आरोपियों की पहचान भी नहीं हो पाई है।

सिंध की सांसद कृष्णा कुमारी सांसद ने किया दौरा

इस वारदात के बाद सिंध की सांसद कृष्णा कुमारी ने पीड़िता के घर पहुंचीं। सांसद ने कहा कि विधवा दया की विधवा की बेरहमी से हत्या कर दी गई और शव बहुत बुरी हालत में मिला। सिर धड़ (Hindu Woman) से अलग कर दिया गया था। दरिंदों ने पूरे सिर का मांस नोच डाला था।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *