Hemant Soren Statement : पुलिस बल में महिलाओं की भागीदारी सही सशक्तिकरण : हेमंत सोरेन

Hemant Soren Statement : पुलिस बल में महिलाओं की भागीदारी सही सशक्तिकरण : हेमंत सोरेन

रांची, नवप्रदेश। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य के अंदर विधि-व्यवस्था, आपराधिक घटनाओं और महिला उत्पीड़न की घटनाओं को चुनौतीपूर्ण तरीके से लेते हुए पुलिस बेहतर काम कर रही है।

शांति एवं सौहार्द्र का वातावरण पुलिस की सक्रियता से ही कायम है। राज्य को बेहतर दिशा देनी है तो बेहतर व्यवस्था खड़ी करनी (Hemant Soren Statement) पड़ेगी।

पारण परेड में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए

मुख्यमंत्री सोरेन सोमवार को झारखंड सैन्य पुलिस-3 द्वारा आयोजित पारण परेड समारोह को मुख्य अतिथि के तौर पर संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड सैन्य पुलिस की कई वाहिनियों में अच्छी व्यवस्था है तो कई जगह व्यवस्था ठीक नहीं है। इस कारण अनेक जवानों ने कठिनाइयों के साथ प्रशिक्षण प्राप्त किया है।

इसे सरकार ने गंभीरता से लिया है। आगामी 2 वर्षों में राज्य के सभी पुलिस लाइनों और जैप मुख्यालय का जीर्णोद्धार होगा। उन्होंने प्रशिक्षु जवानों से ईमानदारीपूर्वक कर्तव्य का निर्वाह करने की अपील (Hemant Soren Statement) की।

जवानों में आत्मबल और जवाबदेही बढ़ेगी

उन्होंने कहा कि 2 वर्ष के प्रशिक्षण से जवानों में आत्मबल और कार्यों की प्रति जवाबदेही बढ़ेगी। वे आने वाली चुनौतियों का सामना कर पाएंगे। जो भी मुश्किलें आएंगी उसका सामना वे आसानी से कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि उन चुनौतियों का कितना सामना कर पाएंगे, यह जवानों पर निर्भर (Hemant Soren Statement) है।

पुलिस बल में महिलाओं की भागीदारी सही सशक्तिकरण

मुख्यमंत्री ने कहा कि कुल 2445 जवान इस वर्ष तैयार हुए हैं और इनमें 813 महिलाएं हैं। पुलिस बल में 30 प्रतिशत महिलाओं की भागीदारी महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। पुलिस बल में महिलाएं तेजी से आगे बढ़ रही हैं। यह राज्य के साथ पूरे देश के लिए सुखद संकेत है।

कार्यक्रम में पुलिस महानिदेशक नीरज सिन्हा, धनबाद डीसी संदीप सिंह, जैप डीआईजी सुनील भास्कर, धनबाद एसएसपी संजीव कुमार, टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो, सिंदरी के पूर्व विधायक फूलचंद मंडल, गिरिडीह एसपी अमित रेणु आदि मंच पर मौजूद थे।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *