Guru Nanak Jayanti : गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष मत्था टेके CM, दी शुभकामनाएं...

Guru Nanak Jayanti : गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष मत्था टेके CM, दी शुभकामनाएं…

Guru Nanak Jayanti: CM reached to pay obeisance in front of Guru Granth Sahib

Guru Nanak Jayanti

गुरुनानक देव जी ने देश-दुनिया को दिया मानवता की सेवा का संदेश

रायपुर/नवप्रदेश। Guru Nanak Jayanti : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शुक्रवार को राजधानी रायपुर स्थित खालसा स्कूल में गुरुनानक जयंती के अवसर पर आयोजित प्रकाश पर्व में शामिल हुए। उन्होंने प्रदेशवासियों को गुरू नानक जयंती की बधाई और शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने गुरु ग्रंथ साहब के सामने मत्था टेका और प्रदेश की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि गुरूनानक देव जी का प्राकट्य उत्सव (Guru Nanak Jayanti) देश दुनिया में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाता है। उन्होंने कहा की गुरुनानक देव जी ने मानवता की सेवा का संदेश दिया, उन्होंने सेवा को सबसे बड़ा धर्म बताया। कोरोना संकटकाल में सिक्ख समाज द्वारा मानवता की सेवा के किए गए उत्कृष्ट कार्यो का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सिक्ख समाज ने छत्तीसगढ़ के साथ पूरे देश में सेवा का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया।

Guru Nanak Jayanti: CM reached to pay obeisance in front of Guru Granth Sahib

मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरुनानक देव (Guru Nanak Jayanti) देश के ऐसे बिरले सन्तों में शामिल हैं, जिन्होंने सबसे ज्यादा यात्राएं की। यह समाज के लोगों की गुरु के प्रति अटूट आस्था का प्रतीक है। उन्होंने मक्का-मदीना से लेकर देश के विभिन्न स्थानों सहित छत्तीसगढ़ के फुलझर तक कि यात्रा की।

इस अवसर पर लोकसभा सांसद सुनील सोनी, विधायक और छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा, छत्तीसगढ़ राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष महेंद्र सिंह छाबड़ा और रायपुर महापौर एजाज ढेबर भी उपस्थित थे।

इस मौके पर गुरुद्वारा प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष निरंजन सिंह खनूजा एवं पदाधिकारियों द्वारा मुख्यमंत्री श्री बघेल को शाल और श्रीसाहब भेंटकर उनका सम्मान किया गया।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *