अब रमेश बैस होंगे झारखंड के नए राज्यपाल,बैस के रायपुर आवास में लगा तांता

अब रमेश बैस होंगे झारखंड के नए राज्यपाल,बैस के रायपुर आवास में लगा तांता

Governor

Governor

Governor :मोदी मंत्रिमंडल में फेरबदल से पहले 8 राज्यों में बड़ा बदलाव

रायपुर/नवप्रदेश। Governor : देश के आठ राज्यों में नए राज्यपालों की सूची राष्ट्रपति भवन से जारी कर दी गई है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आज 8 राज्य कर्नाटक, मध्य प्रदेश, मिजोरम, हिमाचल प्रदेश, गोवा, त्रिपुरा, हरियाणा और झारखंड के लिए नए राज्यपालों की नियुक्ति और फेरबदल पर मुहर लगा दिया है।

राज्यपाल के लिए नए चेहरे

मोदी मंत्रिमंडल में शामिल सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री थावर चंद गहलोत को कर्नाटक का राज्यपाल (Governor) बनाया गया है। गहलोत राजस्थान से आने वाले दलित नेता हैं। कर्णाटक की राजनीती में हो रहे उठा पटक पर पैनी नजर रखने गहलोत जैसे परिपक्व को ही उपयुक्त माना गया है।

इसके साथ ही इसके भाजपा के कद्दावर नेताओं में शामिल कर्णाटक के हरि बाबू कंभमपति को मिजोरम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वहीं मध्य्प्रदेश के राजयपाल की लालजी टंडन के निधन उत्तरप्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को प्रदेश का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था। अब मंगूभाई छगनभाई पटेल को मध्य प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

इनका हुआ फेरबदल

पांच राज्यों में राज्यपाल (Governor) का फेरबदल किया गया है। मिजोरम के राज्यपाल पीएस पिल्लै को स्थानांतरित कर गोवा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य को त्रिपुरा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय को हरियाणा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। त्रिपुरा के राज्यपाल रमेश बैस को स्थानांतरित कर झारखंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

Governor Ramesh Bais

रमेश बैस का छत्तीसगढ़ से नाता

रमेश बैस छत्तीसगढ़ के कद्दावर भाजपा नेता माने जाते हैं। 2019 के पहले रमेश बैस सात बार भाजपा से ही रायपुर के सांसद रहे हैं। लेकिन मोदी-2.0 में उन्हें टिकट नहीं दी गई। इससे वे काफी नाराज चल रहे थे। उनकी नाराजगी को भांपते हुए साल 2019 में रमेश बैस को त्रिपुरा का राज्यपाल (Governor) बनाया गया था। अभी तीन दिन पहले ही वे रायपुर प्रवास पर आए हैं। आज भी रमेश बैस रायपुर में ही है और यहीं उन्हें झारखंड का राज्यपाल बनाए जाने की सूचना राष्ट्रपति भवन से मिली। इस सूचना के बाद रायपुर स्थित उनके निवास स्थान में बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। झारखंड का राज्यपाल बनाये जाने पर रमेश बैस ने कहा कि अब तक त्रिपुरा की बागडोर संभाल रहे थे लेकिन अब अगले आदेश के मुताबिक झारखंड को भी केंद्र सरकार के दिशा निर्देश पर सँवारने की पूरी कोशिश करेंगे।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed