लाइफस्टाइल

Garba Video : एयरपोर्ट में दिखा ऐसा नजारा, इंडिगो फ्लाईट लेट हुई तो स्टाफ ने यात्रियों संग खेलना शुरू कर दिया गरबा, देखें वीडियो

भोपाल, नवप्रदेश। नवरात्री चल रही है। चारों ओर नवरात्री का महौल है। लोगों में गरबा खेलने की उत्सुकता साफ देखी जा सकती है। ताजा मामला भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट (Garba Video) का है। जहां फ्लाईट के 15 मिनट लेट होने पर लोगों ने अपना टाइम बिताने के लिए कुछ ऐसा किया।

जो पहले कभी नहीं हुआ होगा। इंडिगो फ्लाइट लेट होने की वजह से लोगों ने अपना समय गुजारने के लिए गरबा खेलना शुरू कर दिया। ये फ्लाइट भोपाल से अहमदाबाद जा रही (Garba Video) थी। गुजराती गरबा सॉन्ग पर इंडिगो स्टाफ ने यात्रियों संग मानो धूम ही मचा दी।

शाम 6:45 मिनट पर इंडिगो की ये फ्लाइट भोपाल (Garba Video) से अहमदाबाद के लिए निकलती। लेकिन किसी कारण फ्लाइट निर्धारित समय से 15 मिनट देर से रवाना होने वाली थी. यात्रियों को इंतजार करने के लिए कहा गया. पहले आप भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Garba Video) को जरूर देखें…

https://twitter.com/nikhilchinapa/status/1577197053389594624

इसी दौरान एक यात्री ने अपने मोबाइल फोन पर ऐसा गुजराती गरबा सॉन्ग चलाया कि एयरपोर्ट पर मौजूद कई लोग खुद को डांस करने से रोक नहीं पाए।

लोगों को झूमता देख इंडिगो के कर्मचारी भी खुद को गरबा खेलने से ज्यादा देर तक नहीं रोक पाए। इतना ही नहीं सीआईएसएफ की महिला कर्मचारियों को भी गरबा करते हुए देखा गया।

इस वीडियो ने सोशल मीडिया यूजर्स को खूब एंटरटेन किया है। वीडियो को कई बार देखा जा चुका है और बहुत से लोगों ने तो वीडियो को लाइक भी किया है। कमेंट सेक्शन में भी लोग अलग-अलग और मजेदार प्रतिक्रिया देते दिखाई दिए।

Related Articles

Back to top button