छत्तीसगढ़जॉब्स

Employment Fair : छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए नौकरी का मौका, इन दो जिलों में लगेगा रोजगार मेला, 100 से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती

छत्तीसगढ़ के बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर (Employment Fair) है। प्रदेश के दो जिलों में रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है, जहां निजी कंपनियां विभिन्न पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन करेंगी। अलग अलग तारीखों पर आयोजित होने वाले इन रोजगार मेलों में युवाओं को सीधे इंटरव्यू के माध्यम से नौकरी पाने का अवसर मिलेगा।

रायगढ़ और बीजापुर में होने वाले इन आयोजनों में इच्छुक उम्मीदवार अपने आवश्यक दस्तावेजों के साथ शामिल होकर रोजगार के अवसरों का लाभ उठा सकते हैं।

रायगढ़ में 15 जुलाई को जिला स्तरीय रोजगार मेला Employment Fair

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र रायगढ़ द्वारा 15 जुलाई को सुबह 10.30 बजे से जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। यह मेला जिला रोजगार एवं स्वरोजगार केंद्र रायगढ़ में आयोजित होगा। मेले में ई रोजगार पोर्टल में पंजीकृत अभ्यर्थियों के साथ अन्य पात्र उम्मीदवार भी भाग ले सकते हैं।

कई पदों पर होगी भर्ती

रोजगार मेले में निजी कंपनियां रिसेप्शनिस्ट, कैशियर, रूम सर्विस, हाउसकीपिंग, सुपरवाइजर, मीटर इंस्टॉलर, पीकर मेकर और अप्रेंटिस ट्रेनी सहित विभिन्न पदों पर भर्ती करेंगी। चयनित अभ्यर्थियों को योग्यता और पद के अनुसार आकर्षक वेतन दिया जाएगा।

ये दस्तावेज साथ लाना होगा

इच्छुक उम्मीदवार अपने शैक्षणिक प्रमाण पत्र, पहचान पत्र, रोजगार पंजीयन प्रमाण पत्र और बायोडाटा के साथ निर्धारित समय पर रोजगार मेले में पहुंच (Employment Fair) सकते हैं। रिक्त पदों की विस्तृत जानकारी जिला रोजगार कार्यालय और ई रोजगार पोर्टल पर उपलब्ध है।

बीजापुर में 14 जुलाई को प्लेसमेंट कैंप Employment Fair

बीजापुर जिले में 14 जुलाई को सुबह 11 बजे से दोपहर 3.30 बजे तक जिला रोजगार एवं स्वरोजगार केंद्र में प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा। इस कैंप के माध्यम से निजी क्षेत्र में कुल 100 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के पुरुष अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।

यहां मिलेगी अधिक जानकारी

बीजापुर प्लेसमेंट कैंप में शामिल होने वाले अभ्यर्थी सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित समय पर पहुंच सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9893026590 पर संपर्क (Employment Fair) किया जा सकता है। अभ्यर्थी जिला रोजगार कार्यालय के ई रोजगार पोर्टल और आधिकारिक टेलीग्राम समूह के माध्यम से भी भर्ती से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button