छत्तीसगढ़
DCP Postings : रायपुर कमिश्नरेट में तीन नए पुलिस उपायुक्त नियुक्त, गृह विभाग ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ गृह विभाग ने राजधानी रायपुर कमिश्नरेट में पुलिस व्यवस्था को मजबूत करने के लिए तीन पुलिस उपायुक्तों की नियुक्ति की है। जारी आदेश के अनुसार दो जोन में डीसीपी तैनात किए गए हैं, जबकि एक अधिकारी को यातायात एवं प्रोटोकॉल शाखा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। गृह विभाग द्वारा जारी सूची में संबंधित अधिकारियों की नई पदस्थापना का उल्लेख किया गया है।



