स्वास्थ्य

Clay Pot Water : भीषण गर्मी में भी मटके का पानी रहेगा ठंडा, गांवों में अपनाए जा रहे ये आसान देसी तरीके

गर्मी बढ़ने के साथ ही लोगों की सबसे बड़ी परेशानी ठंडे पानी को लेकर (Clay Pot Water) बढ़ गई है। कई घरों में अब मटके का पानी भी कुछ ही घंटों में गुनगुना हो जा रहा है। दोपहर की तेज गर्मी में लोग बार बार पानी पी रहे हैं लेकिन गर्म पानी से राहत नहीं मिल पा रही। गांव देहात में हालांकि आज भी कुछ पुराने देसी तरीके अपनाए जा रहे हैं जिनसे मटके का पानी लंबे समय तक ठंडा बना रहता है।

तेज तापमान के बीच अब लोग फिर से पारंपरिक उपायों की तरफ लौटते दिखाई दे रहे हैं। खासकर ऐसे घरों में जहां फ्रिज का इस्तेमाल कम होता है, वहां मटके को ठंडा रखने के अलग अलग तरीके अपनाए जा रहे हैं। कई बुजुर्गों का कहना है कि सही तरीके से रखा गया मटका आज भी बर्फ जैसे ठंडे पानी का एहसास दे सकता है।

गीला सूती कपड़ा करेगा कमाल : Clay Pot Water

अगर मटके का पानी ज्यादा ठंडा नहीं हो रहा है तो उसके ऊपर मोटा सूती कपड़ा लपेट सकते हैं। कपड़े को ऊपर से नीचे तक अच्छी तरह बांधने के बाद उसे पानी से गीला कर दें। ध्यान रखना होगा कि कपड़ा बार बार सूखे नहीं। कपड़े में बनी नमी मटके को ठंडा बनाए रखने में मदद करती है।

टाट या बोरे का भी कर सकते हैं इस्तेमाल

कई ग्रामीण इलाकों में मटके पर टाट या बोरा लपेटने का तरीका भी अपनाया जाता है। इसके लिए टाट का बड़ा टुकड़ा लेकर पूरे मटके को ढंक दिया जाता है। इसके बाद उसे हल्का गीला रखा जाता है। इससे मटके का बाहरी हिस्सा ठंडा रहता है और अंदर का पानी भी ज्यादा ठंडा महसूस होता है।

रेत और मिट्टी का पुराना तरीका

मटके को ठंडा रखने के लिए रेत या मिट्टी का तरीका भी काफी पुराना माना (Clay Pot Water) जाता है। एक बर्तन में मिट्टी या बालू भरकर उसे हल्का गीला कर लें और बीच में जगह बनाकर मटका रख दें। मिट्टी की नमी मटके की सतह को ठंडा बनाए रखती है जिससे अंदर का पानी लंबे समय तक ठंडा बना रहता है।

सेंधा नमक से बढ़ती है ठंडक

कुछ लोग मटके की ठंडक बढ़ाने के लिए सेंधा नमक का इस्तेमाल भी करते हैं। इसके लिए मटके में पानी भरने से पहले एक चम्मच सेंधा नमक डालकर कुछ घंटों तक छोड़ दिया जाता है। इसके बाद पानी निकालकर नया पानी भर दिया जाता है। माना जाता है कि इससे मटके की कूलिंग क्षमता बढ़ती है और पानी ज्यादा देर तक ठंडा रहता है।

सेहत के लिए भी बेहतर माना जाता है मटके का पानी

गर्मी के मौसम में कई लोग फ्रिज के बहुत ज्यादा ठंडे पानी से बचने की सलाह (Clay Pot Water) देते हैं। पारंपरिक तौर पर मटके का पानी शरीर के लिए संतुलित और राहत देने वाला माना जाता है। इसी वजह से आज भी बड़ी संख्या में लोग गर्मियों में मटके का इस्तेमाल करना पसंद करते हैं।

Related Articles

Back to top button