छत्तीसगढ़

Chhattisgarh Rain : तीन दिन की राहत के बाद फिर बदला मौसम, अब चार दिन तक तेज बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट

छत्तीसगढ़ में कुछ दिनों की राहत के बाद मानसून एक बार फिर सक्रिय (Chhattisgarh Rain) हो गया है। कई इलाकों में बादलों की आवाजाही बढ़ गई है और लोगों को उमस से राहत मिलने लगी है। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक कई जिलों में बारिश की संभावना जताते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

उत्तर छत्तीसगढ़ के कुछ क्षेत्रों में गरज चमक के साथ बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है। वहीं प्रदेश में अब तक सामान्य से कम बारिश दर्ज होने के बावजूद कई जिलों में अच्छी वर्षा रिकॉर्ड की गई है।

अगले चार दिन भारी बारिश के आसार Chhattisgarh Rain

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले चार दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। उत्तर छत्तीसगढ़ के एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना भी जताई गई है।

रायपुर में भी बदलेगा मौसम

राजधानी रायपुर में गुरुवार को दिनभर बादल छाए रहने और गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। अधिकतम तापमान करीब 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान लगभग 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

अब तक सामान्य से 17 प्रतिशत कम बारिश

एक जून से 8 जुलाई तक छत्तीसगढ़ में औसतन 239.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है, जबकि इस अवधि में सामान्य वर्षा 286.7 मिलीमीटर होनी चाहिए थी। इस तरह प्रदेश में अब तक करीब 17 प्रतिशत कम बारिश हुई है।

इन जिलों में हुई सबसे ज्यादा बारिश

सारंगढ़ बिलाईगढ़ में सबसे अधिक 450.7 मिलीमीटर वर्षा दर्ज (Chhattisgarh Rain) की गई, जो सामान्य से 84 प्रतिशत ज्यादा है। इसके अलावा दंतेवाड़ा, मुंगेली, सक्ती, महासमुंद, रायपुर और जांजगीर चांपा में भी सामान्य से अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई है।

सरगुजा में सबसे ज्यादा बारिश की कमी

सरगुजा जिले में अब तक केवल 144.4 मिलीमीटर बारिश हुई है, जो सामान्य से 53 प्रतिशत कम है। इसके अलावा कांकेर, जशपुर, कोरिया, गौरेला पेंड्रा मरवाही, मोहला मानपुर चौकी, कोंडागांव, बेमेतरा, सुकमा और सूरजपुर में भी सामान्य से काफी कम बारिश दर्ज की गई है।

Related Articles

Back to top button