Chhattisgarh Engineer : प्रेमिका की हत्या के बाद इंजीनियर ने उठाया खौफनाक कदम, घटना से मचा हड़कंप
हरियाणा के गुरुग्राम से एक दिल दहला देने वाली घटना (Chhattisgarh Engineer) सामने आई है। एक निजी कंपनी में काम करने वाले युवक पर अपनी प्रेमिका की हत्या करने का आरोप है। इसके कुछ समय बाद युवक ने भी ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। इस दोहरी घटना से इलाके में सनसनी फैल गई और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।
घटना की जानकारी तब सामने आई, जब युवती के परिजनों ने उससे संपर्क नहीं होने पर पुलिस से मदद मांगी। मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस जब एक पीजी आवास पहुंची, तो कमरे के भीतर का दृश्य देखकर सभी सन्न रह गए।
पीजी के कमरे में मिला युवती का शव Chhattisgarh Engineer
पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान छत्तीसगढ़ के भिलाई निवासी 25 वर्षीय श्रेष्ठ मलिक और उत्तर प्रदेश के सीतापुर निवासी 25 वर्षीय इशारा अयूबी के रूप में हुई है। दोनों गुरुग्राम की एक निजी कंपनी में कार्यरत थे। श्रेष्ठ मलिक सेक्टर 55 स्थित एक पीजी में रहता था।
युवती के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने उसके मोबाइल की लोकेशन ट्रैक की, जो इसी पीजी में मिली। पड़ोसियों से जानकारी लेने के बाद कमरे का दरवाजा खुलवाया गया, जहां इशारा अयूबी का शव खून से लथपथ पड़ा मिला। शुरुआती जांच में चाकू से हत्या किए जाने की आशंका जताई गई है।
रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव
जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि गढ़ी रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक से एक युवक का शव बरामद हुआ है। ट्रेन की चपेट में आने से शव दो हिस्सों में बंट गया था। मौके से मिले मोबाइल फोन के आधार पर उसकी पहचान श्रेष्ठ मलिक के रूप में हुई। इसके बाद दोनों घटनाओं के बीच संबंध सामने आया।
तीन दिन पहले ही साथ रहने आई थी युवती Chhattisgarh Engineer
प्रारंभिक जांच में पता चला है कि इशारा अयूबी घटना से करीब तीन दिन पहले श्रेष्ठ मलिक के साथ पीजी में रहने आई थी। पुलिस दोनों के संबंधों और घटना की वजह का पता लगाने में जुटी है।
मोबाइल और चैट की जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। जांच के तहत दोनों के मोबाइल फोन, कॉल डिटेल, चैट रिकॉर्ड और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की पड़ताल (Chhattisgarh Engineer) की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना के पीछे की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।



