Cheat On Wife : गर्भवती पत्नी को मायके छोड़कर चुपके से पती ने कर ली दूसरी शादी...फिर फेसबुक पर...

Cheat On Wife : गर्भवती पत्नी को मायके छोड़कर चुपके से पती ने कर ली दूसरी शादी…फिर फेसबुक पर…

Cheat On Wife,

इंदौर, नवप्रदेश। मध्यप्रदेश के इंदौर में पती का एक ऐसा धोखा सामने आया है। जहां उस धोखे के बारे में महिला को फेसबुक के जरिए पता चला। युवक अपनी गर्भवती बीवी को मायके छोड़कर चला गया और चुपके से उसने शादी (Cheat On Wife) कर ली।

जब महिला ने अपने पति को दूसरी महिला के साथ देखा तब उसे इसके बारे में पता चला। जिसके बाद से पत्नी इंसाफ के लिए थाने के चक्कर काट (Cheat On Wife) रही है।

मामला इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र के छोटा बागड़दा का है जहां बबीता परमार अब इंसाफ के लिए दर-दर भटक रही है। उसने बताया कि पति राजेश परमार ट्रांसपोर्ट का काम करता है, उसने मुझे धोखा दिया ओर दूसरी शादी कर ली।

महिला ने कहा कि फेसबुक पर फोटो देखकर उसे पति की दूसरी शादी की जानकारी हुई। महिला ने कहा, जब उसने अपने ससुर कनीराम को फोन किया तो उन्होंने ने भी चुप रहने की धमकी दी। पीड़ित महिला ने कहा पति ने भी दूसरे नंबर से कॉल कर उसे धमकाया। अब पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

रिपोर्ट के मुताबिक, महिला की शादी छह साल पहले आरोपी से हुई थी। महिला के मुताबिक, राजेश परमार से उसकी शादी परिवार की मर्जी से हुई थी। बबीता ने बताया कि तीन महीने पहले उसे पति पहली डिलीवरी के लिए मायके छोड़ कर गया था।

15 दिन पहले मायके में बबीता ने एक बेटी को जन्म दिया और राजेश अपनी बेटी से मिलने भी नहीं आया। महिला ने जब सास से इसका कारण पूछा तो उसे बताया गया कि उसका पति बाहर गया हुआ है लेकिन अचानक चचेरे भाई बिट्‌टू की आईडी पर एक महिला के साथ पति की तस्वीर देखकर वो हैरान रह गई।

महिला को पता चला कि दो सप्ताह पहले ही उसके पति ने दूसरी युवती आयशा को भगाकर उससे शादी कर ली। बबीता के परिवार ने आरोप लगाया कि राजेश के खिलाफ शिकायत को लेकर उसके ससुर कनीराम ओर सास शांताबाई धमका रही थी।

महिला के परिवार ने आरोप लगाया कि राजेश के माता-पिता को पता है कि वह आयशा के साथ कहां रह रहा है। एरोड्रम पुलिस के मुताबिक अभी पूरे मामले की जांच की जा रही है।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *