CG mayor election: 10 में से 8 नगर निगम में कांग्रेस के महापौर, इन्हें मिला ताज |

CG mayor election: 10 में से 8 नगर निगम में कांग्रेस के महापौर, इन्हें मिला ताज

cg mayor election, congress win 8 mayor post, five municipal corporation, raipur mayor, navpradesh,

cg mayor election, congress win 8 mayor post

  • सोमवार को रायपुर, दुर्ग, धमतरी, चिरमिरी व रायगढ़ महापौर का हुआ चुनाव
  •  रायपुर में ढेबर, दुर्ग- बाकलीवाल, धमतरी- विजय देवांगन, चिरमिरी-कंचन जायसवाल व रायगढ़ में जानकी काटजू बनीं मेयर, रायपुर निगम के सभापति बने प्रमोद दुबे
  • राजनांदगांव, बिलासपुर व जगदलपुर महापौर का चुनाव पहले ही हो चुका
  • बिलासपुर व चिरमिरी में निर्विराध चुने गए महापौर, सभापति 

रायपुर/नवप्रदेश। छत्तीसगढ़ (cg mayor election) के 10 नगर निगम में से 8 के महापौर पद पर कांग्रेस का कब्जा (congress win 8 mayor post) हो गया है।

सोमवार को हुए कुल पांच नगर निगम (five municipal corporation) के महापौर पद के चुनाव में पांचों पर कांग्रेस की ही जीत हुई और कांग्रेस प्रत्याशी महापौर चुन लिए गए। इसके साथ ही कांग्रेस का छत्तीसगढ़ (cg mayor election) की शहरी सत्ता पर कब्जा (congress win 8 mayor post) पक्का हो गया है।

बड़ी खबर: धमतरी, चिरमिरी में भी कांग्रेस का कब्जा, ये बने महापौर, सीएम बोले…

एक नगर निगम में मेयर निर्विरोध निर्वाचित कर ली गई। इन पांच नगर निगम (five municipal corporation) में रायपुर, दुर्ग, चिरमिरी, धमतरी व रायगढ़ शामल हैं। रायपुर में एजाज ढेभर, दुर्ग में धीरज बाकलीवाल, चिरमिरी में कंचन जायसवाल, धमतरी में विजय देवांगन और रायगढ़ में जानकी काटजू महापौर निर्वाचित हुए हैं। वहीं रायपुर में कांग्रेस नेता व पूर्व मेयर प्रमोद दुबे सभापति निर्वाचित हुए हैं।

चिरिमिरी के मुकाबले से बाहर हुई भाजपा

कोरिया जिले के चिरमिरी नगर निगम में भाजपा मुकाबले से बाहर हो गई और यहां कांग्रेस की कंचन जायसवाल निर्विरोध मेयर चुन ली गईं। जबकि तीन नगर निगम में कांग्रेस काे जीत पहले ही मिल चुकी हैं।

इनमें राजनांदगांव, बिलासपुर व जगदलपुर शामिल हैं। राजनांदगांव में कांग्रेस की हेमा देशमुख, बिलासपुर में रामशरण यादव व  जगदलपुर मेंं साफिरा राहू को मेयर चुना गया है। बिलासपुर में भी भाजपा मुकाबले से पीछे हट गई  थी और यहां यादव निविरोध निर्वाचित किए गए।

रायुपर का मुकाबला रहा रोचक

निगम चुनाव नतीजे

कुल सदस्य- 70

कांग्रेस-34

भाजपा-29

निर्दलीय-7

मेयर चुनाव रिजल्ट

कांग्रेस-41

भाजपा-29

कुल सदस्य-70

जादूई आंकड़ा-36

रायपुर मेंं महापौर (raipur mayor) पद के लिए हुआ चुनाव काफी रोचक रहा। नतीजों में  34 सीटें जीतने वाली कांग्रेस के प्रत्याशी एजाज ढेबर को यहां 41 वाेट मिले। जबिक भाजपा के मृत्युंजय दुबे को 29 वोट प्राप्त हुए। गौरतलब है कि नतीजों में भाजपा को भाजपा के  29 पार्षद ही जीतकर आए थे। जबकि 7 निर्दलियाें की विजय हुई थी।

सातों निर्दलीयों के वोट मिले कांग्रेस को!

यानी कहा जा सकता है कि रायपुर महापौर (raipur mayor) चुनाव में कांग्रेस को सातों निर्दलीयों के वाेट प्राप्त हुए हैं। हालांकि पीसीसी चीफ मोहन मरकाम ने मीडिया से चर्चा में कहा कि भाजपा से क्राॅस वोटिंग हुई है और उसके पार्षदों के वोट भी कांग्रेस प्रत्याशी को मिले हैं।

इन दो निगम के महापौर का चुनाव 8 व 10 को

अब प्रदेश के सिर्फ दो नगर निगम के महापौर का चुनाव बच गया है। इनमें कोरबा व अंबिकापुर शामिल हैं। अंबिकापुर में कांग्रेस की जीत तय मानी जा रही है। जबिक कोरबा मेंं भाजपा के पास संख्या बल अधिक होने से यहां मुकाबला रोचक होने के आसार हैं। अंबिकापुर में 8 जनवरी व कोरबा में 10 जनवरी को चुनाव होगा।

 

 

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *