Cg election 2023: .. ये है रिकेश और मुकेश का मिलन संदेश

Cg election 2023: .. ये है रिकेश और मुकेश का मिलन संदेश

हरिओम चौहान
भिलाई/नवप्रदेश। cg election 2023: दरअसल ये दोनों भाजपा और कांग्रेस के वैशाली नगर विधानसभा के प्रत्याशी है। रिकेश सेन भाजपा के और मुकेश चंद्राकर कांग्रेस के। कल दोपहर ये जब ये जनसंपर्क के दौरान नेहरू नगर गुरूद्वारे में मत्था टेकने पहुंचे तो आमना सामना हुआ।

दोनों गले मिले, मुस्कुराए, फोटो खिंचवाई और मतदाताओं तथा अपने संमर्थकों या कार्यकर्ताओं को संदेश दिया कि हमारी राजनीतिक नुराकुश्ती को गंभीरता से ना ले अपने विवेक से काम ले। कार्यकर्ता अपने नेताओं के लिए सामाजिक और पारिवारिक रिश्ते खराब ना करें, राजनीति को राजनीति ही रहने दें।

अलबत्ता हम कल भी एक थे आज भी एक है और कल भी एक रहने वाले है। इस फोटो कैप्शन के साथ इन दोनों प्रत्याशियों का साधारण परिचय तो बनता है। सो बताते चले कि रिकेश सेन वैशाली नगर के अलग-अलग वार्डों से पार्षद का चुनाव निर्दलीय लड़ते और जीतते हुए भाजपा में पहुंचे और अंतत: टिकट पा गए।

अब मैदान में है। मुकेश चंद्राकर जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई के अध्यक्ष है और मुख्यमंत्री के परिवार से है। जिला कांग्रेस कमेटी के बरसो अध्यक्ष रहे स्वर्गीय वासुदेव चंद्राकर के पुत्र लक्ष्मण चंद्राकर के दामाद है और पहली बार टिकट पाकर सीधे विधानसभा चुनाव के मैदान में है। यूं तो रिकेश भी पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं, राजनीतिक कलाबाजी में माहिर है।

ये अपने राजनीतिक आंका अपनी सुविधानुसार बदलते रहते है कभी सरोज पाण्डेय तो कभी प्रेम प्रकाश पाण्डेय तो कभी डॉ. रमन सिंह। वैसे तो भिलाई भाजपा का पूरा संगठन रिकेश की टिकट के खिलाफ था लेकिन रिकेश की कलाबाजी काम आई टिकट पाई और अब मैदान में है।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *