
सिंगापुर/रायपुर। सिंगापुर में आयोजित प्रतिष्ठित सीईओ राउंडटेबल में छत्तीसगढ़ (CG Business Easy) के लिए विदेशी निवेश की नई राहें खुली हैं। 15 से अधिक ग्लोबल कंपनियों के बिजऩेस लीडर्स के साथ हुई इस अहम बैठक में राज्य को भारत के प्रमुख निवेश गंतव्य के रूप में स्थापित करने पर सकारात्मक चर्चा हुई। सिंगापुर में हुए सीईओ राउंडटेबल के दौरान टीसीएस, एसएमबीसी टोलाराम ग्रुप, एग्रोकार्प, इंडियन ओशन ग्रुप और ब्लू एक्वा जैसी 15 से ज़्यादा ग्लोबल कंपनियों के शीर्ष अधिकारियों के साथ एक बेहद सार्थक बातचीत संपन्न हुई।
इस वैश्विक मंच पर छत्तीसगढ़ (CG Business Easy) की प्रगतिशील औद्योगिक नीति, सुधार-उन्मुख सुशासन और निवेशकों के अनुकूल इकोसिस्टम के आधार पर राज्य में निवेश की मज़बूत संभावनाओं को मजबूती से पेश किया गया। यह पहल छत्तीसगढ़ को ग्लोबल कंपनियों के लिए एक आदर्श स्थान बनाने और राज्य में रोजग़ार के नए अवसर पैदा करने के विजन का अहम हिस्सा है।

दिग्गज कंपनियों से संवाद: बैठक में टीसीएस, एसएमबीसी, टोलाराम ग्रुप, एग्रोकार्प और ब्लू एक्वा सहित 15 से अधिक बहुराष्ट्रीय कंपनियों के सीईओ और लीडर्स ने हिस्सा लिया।
प्रमुख फोकस सेक्टर्स : चर्चा मुख्य रूप से टेक्नोलॉजी, बैंकिंग, एग्रीबिजऩेस, एक्वाकल्चर (मत्स्य पालन) और फ़ूड प्रोसेसिंग जैसे क्षेत्रों में भविष्य की साझेदारियों पर केंद्रित रही।
निवेशकों के अनुकूल माहौल: ग्लोबल लीडर्स के सामने राज्य की प्रगतिशील औद्योगिक नीति (CG Business Easy) और बेहतर गवर्नेंस मॉडल को रखा गया, ताकि उन्हें एक सुरक्षित और लाभदायक निवेश का भरोसा मिल सके।
भविष्य का लक्ष्य: छत्तीसगढ़ पूरी तरह से ग्लोबल निवेशकों का स्वागत करने और देश के शीर्ष निवेश हब के रूप में उभरने के लिए तैयार है।



