छत्तीसगढ़देश

Cabinet Meeting Breaking : छत्तीसगढ़ के इन समुदाय को अनुसूचित जनजाति में किया शामिल, देखें सूची

 नई दिल्ली/नवप्रदेश। Cabinet Meeting Breaking : मोदी सरकार ने बुधवार को जातियों को लेकर बड़ा फैसला किया है। गोंड समेत कई जातियों को अनुसूचित जाति से हटाकर अनुसूचित जनजाति में शामिल किया गया है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि देश के 5 राज्यों के जातियों को अनुसूचित जनजाति में सम्मिलित किया गया है।

यह फैसला नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में लिया गया है। मंत्रिमंडल ने छत्तीसगढ़ में अनुसूचित जनजातियों की सूची में बृजिया समुदाय को जोड़ने का प्रस्ताव को मंजूरी दी है। भाजपा ने उत्तर प्रदेश चुनाव में गोंड जाति को अनुसूचित जनजाति की सूची में शामिल करने के लिए कानून लाने का वादा किया था। गोंड जाति के पांच उप जातियों धुरिया, नायक, ओझा, पठारी, राजगोंड को भी अनुसूचित जनजाति में शामिल किया गया है।

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने अंडर 17 महिला फुटबॉल विश्व कप की मेजबानी के लिए गारंटी पर हस्ताक्षर करने को मंजूरी दे दी है। अंडर-17 महिला विश्व कप 11 से 30 अक्टूबर के बीच होगा। केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने आज ये जानकारी दी। इसके अलावा कैबिनेट बैठक में कई अन्य फैसले भी लिए गए। 

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने बताया कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने छत्तीसगढ़ (Cabinet Meeting Breaking) में अनुसूचित जनजातियों की सूची में बृजिया समुदाय को जोड़ने के प्रस्ताव को मंजूरी दी। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के ट्रांस-गिरी क्षेत्र में हट्टी समुदाय को अनुसूचित जनजाति सूची में जोड़ने के लिए कैबिनेट की मंजूरी मिली है। साथ ही कैबिनेट ने तमिलनाडु की पहाड़ियों में रहने वाले नारिकुरावर समुदाय को अनुसूचित जनजाति की सूची में जोड़ने के प्रस्ताव को मंजूरी दी।

Related Articles

Back to top button