BSP & Gongpa Alliance In CG : 90 विधानसभा सीटों में 53 बसपा और 37 पर लड़ेगी गोंगपा

BSP & Gongpa Alliance In CG : 90 विधानसभा सीटों में 53 बसपा और 37 पर लड़ेगी गोंगपा

BSP & Gongpa Alliance In CG :

BSP & Gongpa Alliance In CG :

रायपुर/नवप्रदेश। BSP & Gongpa Alliance In CG : छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव 2023 के लिए काउंट डाउन शुरू हो गया है। छत्तीसगढ़ में नया सियासी गठबंधन बना है। नए सियासी समीकरण भी बनने लगे हैं। गठबंधन के बाद राज्य की 90 वधानसभा सीटों में 53 बसपा और 37 पर लड़ेगी गोंगपा मिलकर चुनाव।

इसी क्रम में आज प्रदेश की सियासत में एक नए गठबंधन की एंट्री होने से समीकरण बदलेंगे। कभी छत्तीसगढ़ की सियासत में तीसरी और चौथी शक्ति मानी जाने वाली बसपा और गोंगपा ने विस चुनाव के लिए गठबंधन कर लिया है। समझौते के मुताबिक बसपा 53 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

वहीं विधानसभा चुनाव 2023 के लिए गोंगपा छत्तीसगढ़ में 90 सीटों में से शेष 37 सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी। दोनों सियासी दलों ने मिलकर किस सीट पर कौन सी पार्टी चुनाव लड़ेगी यह भी तय कर लिया है।

ज्ञात हो कि 2018 के विधानसभा चुनाव में बसपा ने जेसीसी (जे) से गठबंधन किया था और प्रदेश में 7 सीट जीतने में कामयाब हुई थी, जिसमें बसपा की 2 और जेसीसी (जे) ने 5 सीटें जीती थी।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *