BREAKING: पहली बार लापता हुए मुख्यमंत्री को ढूंढने वाले को BJP नेता देंगे इतना इनाम!

BREAKING: पहली बार लापता हुए मुख्यमंत्री को ढूंढने वाले को BJP नेता देंगे इतना इनाम!

BREAKING: For the first time, BJP leaders will give this much reward to the person who finds the missing Chief Minister!

missing Chief Minister

-झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता बाबूलाल मरांडी ने की अपील

रांची। missing Chief Minister: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इस वक्त लापता हैं, कहां हैं? इस बारे में अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम के साथ-साथ यहां के लोग भी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का इंतजार कर रहे हैं। इन्हें ढूंढऩे वाले को बड़ा इनाम देने की भी घोषणा की गई है। यह घोषणा किसी और ने नहीं बल्कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता बाबूलाल मरांडी ने की है।

पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें उन्होंने झारखंड की जनता से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ढूंढने में मदद करने की अपील की है। पोस्ट में उन्होंने लिखा कि केंद्रीय एजेंसियों के डर से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन लापता हो गये हैं। साथ ही पिछले चालीस घंटों से उनका कोई पता नहीं चल पाया है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री अपने सार्वजनिक कर्तव्य से गायब हैं और भाग रहे हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री ने लिखा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का इस तरह गायब हो जाना न सिर्फ उनकी निजी सुरक्षा के लिए खतरा है, बल्कि पूरे झारखंड की जनता की सुरक्षा और सम्मान के लिए भी खतरा है। इसके साथ ही मरांडी ने मुख्यमंत्री को ढूंढऩे वाले को इनाम देने की भी घोषणा की है। बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि जो कोई भी झारखंड के होनहार मुख्यमंत्री को अविलंब ढूंढ कर सुरक्षित वापस लाएगा, उसे ग्यारह हजार रुपये का इनाम दिया जायेगा।

बाबूलाल मरांडी की मार्मिक अपील

अपने पोस्ट की शुरुआत में पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने झारखंड की जनता से मार्मिक अपील लिखी है। इसके साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की एक फोटो भी शेयर की है। पहली बार लिखा है कि इस फोटो में मुख्यमंत्री गायब हैं।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *