देश

भाजपा सासंद कोर्ट को धमकियां देने लगे, निशिकांत दुबे ट्यूबलाइट है : ओवैसी

-निशिकांत दुबे की सुप्रीम कोर्ट को लेकर की टिप्पणी पर विपक्ष हमलावर

नई दिल्ली। Nishikant Dubey: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सांसद निशिकांत दुबे और दिनेश शर्मा के सुप्रीम कोर्ट को लेकर की गई टिप्पणी पर अब विपक्ष हमलावर दिख रहा है। एआईएमआईएम के मुखिया असदुद्दीन ओवैसी ने निशिकांत दुबे पर तीखा हमला करते हुए उन्हें ‘ट्यूबलाइट’ तक कह दिया है। उन्होंने आगे कहा कि पीएम मोदी को चाहिए वो ऐसे सांसदों को रोकें जो अब कोर्ट को ही धमकियां देने लगे हैं। ओवैसी ने आगे कहा कि आप ट्यूबलाइट हैं, आप अंगूठा दिखा रहे हैं।

आप न्यायालयों को धमका रहे हैं? संविधान का अनुच्छेद 142 (जो सुप्रीम कोर्ट को विशेष अधिकार देता है) बीआर अंबेडकर द्वारा लाया गया था। अंबेडकर आपसे ज्यादा दूरदर्शी थे। वहीं, वरिष्ठ कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने केंद्र पर सुप्रीम कोर्ट को कमजोर करने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। सत्तारूढ़ भाजपा ने दुबे की टिप्पणियों से खुद को अलग कर लिया है और उन्हें व्यक्तिगत बयान करार दिया है जिसे पार्टी पूरी तरह से खारिज करती है।

धार्मिक युद्ध भड़काने के लिए सुप्रीम कोर्ट जिम्मेदार: दुबे

भाजपा सांसद ने शनिवार को कहा था कि देश में धार्मिक युद्ध भड़काने के लिए सुप्रीम कोर्ट जिम्मेदार है। सुप्रीम कोर्ट अपनी सीमाओं से बाहर जा रहा है। अगर हर चीज के लिए सुप्रीम कोर्ट जाना पड़ता है, तो संसद और राज्य विधानसभा को बंद कर देना चाहिए। उन्होंने न्यायालय पर आरोप लगाया कि वह विधायिका द्वारा पारित कानूनों को रद्द करके संसद की विधायी शक्तियों को अपने हाथ में ले रहा है और यहां तक कि राष्ट्रपति को निर्देश भी दे रहा है, जो उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीशों की नियुक्ति कर्ता प्राधिकारी हैं।

Related Articles

Back to top button