Bharat Jodo Nyay Yatra: छत्तीसगढ़ पहुंची राहुल गांधी की न्याय यात्रा, देखिए मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम…LIVE in Raigarh

Bharat Jodo Nyay Yatra: छत्तीसगढ़ पहुंची राहुल गांधी की न्याय यात्रा, देखिए मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम…LIVE in Raigarh

Bharat Jodo Nyay Yatra: Rahul Gandhi's Nyay Yatra reaches Chhattisgarh, watch minute-to-minute program…LIVE in Raigarh

Bharat Jodo Nyay Yatra

9-10 फरवरी को राहुल गांधी के दिल्ली जाने की भी संभावना

रायगढ़/नवप्रदेश। Bharat Jodo Nyay Yatra: कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत न्याय यात्रा आज छत्तीसगढ़ में प्रवेश हो गया है। रायगढ़ में आज रैली का बॉर्डर पर फ्लैग हैंड सेरेमनी से स्वागत किया जाएगा।

आज रात्रि विश्राम दर्रामुडा में होगा। मिली जानकारी के अनुसार 9-10 फरवरी को राहुल गांधी के दिल्ली जाने की भी संभावना है।

देश में अभी लोकसभा चुनाव है और छत्तीसगढ़ की चार लोकसभा सीटों को कवर करने यात्रा कोराबा, रायगढ़, सरगुजा और जांजगीर से गुजरेगी। इन सभी चारों सीटों पर कब्जा करने की कवायद को लेकर प्रदेश कांग्रेस पार्टी ने खास रणनीति के तहत यात्रा का रूट मैप तैयार किया है।

प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने कहा कि प्रदेश में अभी भाजपा की सरकार है और 9 सीटों पर भाजपा का कब्जा है और दो सीटें कांग्रेस के पास है। इस बार राहुल गांधी की न्याय का प्रदेश की राजनीति पर खास असर पडऩे वाला है। इसके कांग्रेस पार्टी ने पूरी तैयारी कर ली है।

यात्रा के दौरान राहुल गांधी हसदेव अरण्य जाने की प्रबल संभावना है। अभी तक इसका रूट तय नहीं किया गया है। वहीं राहुल गांधी की टीम का कहना है कि पूरी संभावना है कि राहुल हसदेव जाएंगे। वहां जाने को लेकर अंतिम फैसला यात्रा के दौरान ही होगा।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *