छत्तीसगढ़

Atal Livelihood Haat : गांवों में रोजगार बढ़ाने की बड़ी तैयारी, सरकार शुरू करेगी अटल आजीविका समृद्धि हाट योजना

ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार और स्वरोजगार के अवसर बढ़ाने को लेकर राज्य सरकार ने एक नई पहल को मंजूरी (Atal Livelihood Haat) दी है। इसका उद्देश्य गांवों में उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग करते हुए स्थानीय स्तर पर उत्पादन, प्रसंस्करण और विपणन गतिविधियों को बढ़ावा देना है। फैसले के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में नई संभावनाओं को लेकर उत्साह देखा जा रहा है।

सरकार का मानना है कि यदि गांवों में ही रोजगार और व्यवसाय के अवसर विकसित किए जाएं तो लोगों को बड़े शहरों की ओर पलायन करने की आवश्यकता कम होगी। इसी सोच के साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने वाली नई योजना का रास्ता साफ किया गया है।

मंत्रिपरिषद ने दी नई योजना को मंजूरी Atal Livelihood Haat

मंत्रिपरिषद की बैठक में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने और स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित करने के उद्देश्य से अटल आजीविका समृद्धि हाट योजना शुरू करने का निर्णय लिया गया है। इस योजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में उत्पादन, प्रसंस्करण, सेवा और विपणन गतिविधियों को एक ही ढांचे में विकसित करने की तैयारी की गई है।

स्थापित होंगे सृजन केंद्र और प्रसंस्करण इकाइयां

योजना के तहत हथकरघा, बुनाई, सिलाई और हस्तशिल्प जैसे कार्यों के लिए सृजन केंद्र स्थापित किए जाएंगे। इसके साथ ही दलहन, तिलहन, राइस मिल, डेयरी और अन्य कृषि आधारित गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रसंस्करण इकाइयों की स्थापना भी की जाएगी।

सेवा और डिजिटल सुविधाओं का विस्तार

ग्रामीण क्षेत्रों में कोल्ड स्टोरेज, सोलर ड्रायर, कृषि उपकरण मरम्मत केंद्र और अटल डिजिटल केंद्र जैसे सेवा केंद्र विकसित किए जाएंगे। इन सुविधाओं से किसानों, स्व सहायता समूहों और ग्रामीण उद्यमियों को स्थानीय स्तर पर आवश्यक सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

स्थानीय उत्पादों को मिलेगा बाजार

योजना के अंतर्गत विपणन केंद्र और आपूर्ति केंद्र भी स्थापित किए (Atal Livelihood Haat) जाएंगे। इसका उद्देश्य स्थानीय उत्पादों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराना और ग्रामीण उत्पादकों की आय बढ़ाना है।सरकार का मानना है कि इससे गांवों में तैयार होने वाले उत्पादों की पहुंच व्यापक बाजार तक बन सकेगी।

ग्रामीण आजीविका मिशन को मिली जिम्मेदारी

योजना के क्रियान्वयन के लिए छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन को नोडल एजेंसी बनाया गया है। वहीं पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग को नोडल विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। दोनों संस्थाएं मिलकर योजना के संचालन और निगरानी का कार्य करेंगी।

कृषि से लेकर हरित ऊर्जा तक मिलेगा लाभ

अटल आजीविका समृद्धि हाट योजना के माध्यम से कृषि, खाद्य प्रसंस्करण, सेवा व्यवसाय, डिजिटल तकनीक, हरित ऊर्जा और ग्रामीण बाजारों को नई गति देने का लक्ष्य रखा (Atal Livelihood Haat) गया है। सरकार का दावा है कि इस पहल से ग्रामीण आजीविका को मजबूत आधार मिलेगा और स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर विकसित होंगे।

Related Articles

Back to top button