Announcement Of DA : DA का कब होगा ऐलान, कितनी होगी बढ़ोत्तरी, जानिए

Announcement Of DA : DA का कब होगा ऐलान, कितनी होगी बढ़ोत्तरी, जानिए

नई दिल्ली, नवप्रदेश। महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोत्तरी का लंबे समय से इंतजार कर रहे केन्द्रीय कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। केन्द्र सरकार अगले सप्ताह कैबिनेट बैठक में डीए में इजाफे को मंजूरी दे सकती है। जिसके बाद इसका आधिकारिक ऐलान किया (Announcement Of DA) जाएगा। DA में यह बढ़ोत्तरी जनवरी 2023 से जून 2023 के लिए होगी।

कितना होगा इजाफा

जानकारी के मुताबिक महंगाई भत्ता में बढ़ोत्तरी 4.23 प्रतिशत होती है। लेकिन सरकार DA में दशमलव नहीं लेती। इस लिहाज से DA में 4 प्रतिशत का इजाफा हो सकता है। जिसके बाद कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 38 फीसदी से बढ़कर 42 फीसदी हो सकता (Announcement Of DA) है।

महंगाई राहत में भी इजाफा?

DA के अलावा पेंशनकर्मियों को दिए जाने वाले महंगाई राहत यानी DR पर भी 4 प्रतिशत बढ़ोत्तरी किए जाने की उम्मीद है। देश में केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनभोगियों की कुल संख्या 1 करोड़ से ज्यादा (Announcement Of DA) है।

बकाया डीए पर क्या होगा

केन्द्रीय कर्मचारियों का जनवरी 2020 से जून 2021 तक का भत्ता बकाया है। कर्मचारियों को डेढ़ के बकाए भत्ते पर भी फैसला लिए जाने का इंतजार है। हालांकि केन्द्र सरकार ने सदन में बताया था कि कोविड काल के दौरान के 18 महीने के बकाया DA पर कोई विचार नहीं किया गया है।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *