छत्तीसगढ़राजनीति

State Coordinator Of Kisan Congress : न्याय यात्रा के लिए अभिषेक स्टेट कोआर्डिनेटर

रायपुर/नवप्रदेश। State Coordinator Of Kisan Congress : कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में न्याय यात्रा फरवरी में छत्तीसगढ़ पहुंचेगी। जिसे देखते हुए किसान कांग्रेस के नेता अभिषेक मिश्रा को न्याय यात्रा का कोर्डिनेटर नियुक्त किया है। कांग्रेस की 11 दिन पहले मणिपुर से शुरू हुई कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा छत्तीसगढ़ के 7 जिलों से गुजरेगी।

भारत जोड़ो न्याय यात्रा 15 फरवरी के बाद छत्तीसगढ़ में पहुंचेगी। इसी क्रम में रविवार को पार्टी ने किसान कांग्रेस के अभिषेक मिश्रा को न्याय यात्रा का स्टेट कोआर्डिनेटर नियुक्त किया है। पार्टी द्वारा जारी आदेश इसकी जानकारी दी गई है।

चंद्रदेव राय और अनिल अग्रवाल बने पर्यवेक्षक

जबकि रायगढ़ जिले के लिए पूर्व विधायक चंद्रदेव राय और अनिल अग्रवा को जिला पर्यवेक्षक बनाया गया है। सक्ती के लिए गुरूमुख सिंह होरा, गुलाब कमरो, जांजगीर चांपा के लिए पूर्व विधायक शैलेष पांडेय, विनय भगत, कोरबा के लिए यूडी मिंज और नोबेल वर्मा, सरगुजा के लिए सफी अहमद, जेपी श्रीवास्तव, सूरजपुर के लिए प्रेमसाय सिंह टेकाम और पारसनाथ राजवाड़े और बलरामपुर जिले के लिए डॉ. प्रीतम राम और द्वितेंद्र मिश्रा को जिला पर्यवेक्षक बनाया गया है।

Related Articles

Back to top button