Aadhaar Address Update : आधार कार्ड में पता बदलना हुआ आसान, अब घर बैठे मिनटों में करें अपडेट, जानिए पूरा तरीका
अगर आपने हाल ही में अपना घर या शहर बदला है, तो अब आधार कार्ड में पता अपडेट कराने के लिए आधार सेवा केंद्र जाने की जरूरत (Aadhaar Address Update) नहीं पड़ेगी। नई व्यवस्था के तहत यह काम अब मोबाइल से ही किया जा सकता है। इससे लंबी कतारों और बार बार कार्यालय जाने की परेशानी से राहत मिलेगी।
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण ने नए आधार ऐप के जरिए कई सेवाओं को ऑनलाइन उपलब्ध कराया है। फेस ऑथेंटिकेशन की सुविधा मिलने के बाद अब घर बैठे ही आधार में पता बदलने की प्रक्रिया पहले से कहीं अधिक आसान और सुरक्षित हो गई है।
पुराने ऐप की जगह आया नया आधार ऐप Aadhaar Address Update
यूआईडीएआई ने 30 जून 2026 से पुराने एम आधार ऐप को बंद कर दिया है। उसकी जगह नया आधार ऐप उपलब्ध कराया गया है। यह ऐप एंड्रॉयड और आईफोन दोनों के लिए उपलब्ध है और इसमें आधार से जुड़ी कई सेवाएं ऑनलाइन दी जा रही हैं।
ऐसे करें पता अपडेट
सबसे पहले अपने मोबाइल में नया आधार ऐप डाउनलोड कर उसका सेटअप पूरा करें। ऐप खोलने के बाद नीचे दिए गए सर्विस विकल्प पर जाएं और फिर एड्रेस अपडेट विकल्प चुनें। यहां आपको वर्तमान पता दिखाई देगा और उसे बदलने के लिए दो विकल्प मिलेंगे।
दो तरीकों से बदल सकते हैं पता
पहले विकल्प में आप पते से संबंधित दस्तावेज अपलोड करके नया पता दर्ज कर (Aadhaar Address Update) सकते हैं। दूसरे विकल्प में परिवार के किसी सदस्य के आधार कार्ड की मदद से भी पता अपडेट कराया जा सकता है। अपनी जरूरत के अनुसार किसी एक विकल्प का चयन करें।
फेस ऑथेंटिकेशन के बाद जमा करें शुल्क
दस्तावेज अपलोड करने के बाद फेस ऑथेंटिकेशन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। सत्यापन सफल होने पर 75 रुपये का ऑनलाइन भुगतान करना होगा। इसके बाद आपको सर्विस रिक्वेस्ट नंबर मिलेगा, जिससे आवेदन की स्थिति कभी भी देखी जा सकेगी।
कितने दिन में होगा अपडेट
यूआईडीएआई के अनुसार सभी दस्तावेज सही पाए जाने पर आधार में पता अपडेट होने में करीब 15 दिन का समय (Aadhaar Address Update) लग सकता है। इस पूरी प्रक्रिया के लिए आधार सेवा केंद्र जाने की जरूरत नहीं होगी और आवेदन घर बैठे पूरा किया जा सकेगा।



