छत्तीसगढ़

Korba Breaking: मुख्यमंत्री का कोरबा दौरा: सुरक्षा में तैनात जवान ने ड्यूटी छोड़ दो लोगों पर दागी गोलियां, एक की मौत.. आरोपी हिरासत में…

मंदिर के पास उसने सर्विस रायफल से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी

कोरबा/नवप्रदेश। Korba Breaking: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कोरबा प्रवास के बीच जिले से एक बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आई है। हरदीबाजार थाना क्षेत्र में सीएएफ की 13वीं बटालियन के जवान शेषराम बिंझवार ने ड्यूटी से लौटते ही खौफनाक कदम उठा लिया।

https://www.youtube.com/watch?v=L7K7yXU-6zo&pp=2AYB

सूत्रों के अनुसार, जवान की ड्यूटी आज सीएम और मंत्रियों की सुरक्षा में लगी थी। उसने बाकायदा हाजिरी लगाई और फिर अचानक अपने गांव छिंदपुर जा पहुँचा। वहां छिंदपुर नदी पुल स्थित मंदिर के पास उसने सर्विस रायफल से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। निशाने पर उसकी पत्नी और ससुर थे।

https://www.youtube.com/watch?v=ZeJ_DP0ia98

इस घटना में ससुर की मौके पर मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाई गई है। बताया जा रहा है कि पारिवारिक विवाद और मानसिक तनाव इस खौफनाक वारदात की वजह बन सकते हैं। घटना से हरदीबाजार इलाके और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने आरोपी जवान को काबू कर पुलिस के हवाले कर दिया।

https://www.youtube.com/watch?v=8olxC5DK0P8&pp=2AYC

विस्तृत खबर अपडेट हो रही है…

Related Articles

Back to top button