World Tribal Day : CM भूपेश ने बस्तर को 637 करोड़ के विकास कार्य की दी सौगात

World Tribal Day : CM भूपेश ने बस्तर को 637 करोड़ के विकास कार्य की दी सौगात

World Tribal Day :

World Tribal Day :

0 CM भूपेश, डिप्टी CM सिंहदेव समेत सर्व आदिवासी नेताओं ने की बस्तर विकास की बात

रायपुर/नवप्रदेश। World Tribal Day : सर्व आदिवासी समाज के अलग अलग मुखिया / प्रतिनिधि कर रहे है अतिथियों का स्वागत मुख्यमंत्री के साथ उपमुख्यमंत्री भी मौजूद हैं। आज जगदलपुर में विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने इस दौरान बस्तर के क्षेत्र वासियों को 2 हजार 300 कार्याें का लोकार्पण तथा भूमिपूजन करते हुए 637 करोड़ रूपए के विकास कार्याेें की सौगात दी।

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने इस मौके पर World Tribal Day : आदिवासियों और क्षेत्रवासियों के उत्थान के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की। विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव, बस्तर जिले के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा, संसदीय सचिव रेखचंद जैन, बस्तर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल और विधायक राजमन बेंजाम भी मौजूद हैं। बस्तर संभाग के सभी जिला मुख्यालयों में खोले जाएंगे बीएड और डीएड कॉलेज। जगदलपुर में 100 करोड़ रूपए की राशि से बनेगा इंडोर स्टेडियम। शासकीय महाविद्यालय तोकापाल एवं लोहंडीगुड़ा में 50-50 सीटर बालक-बालिका छात्रावास का निर्माण।

मडरीमहु-उरुकपाल-कुमाकोलेंग लम्बाई 14.50 कि.मी. मार्ग का निर्माण। जिला न्यायालय जगदलपुर चौक जगदलपुर का नामकरण ‘‘भूमकाल चौक‘‘ के नाम पर अवरतीह नदी में उच्च स्तरीय पुलिया का होगा निर्माण। स्तर में विश्व आदिवासी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान के 15 गुफाओं पर आधारित कॉफी टेबल बुक का विमोचन किया।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *