Voting Underway : 2 घंटे में 56% वोटिंग...मैंने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया...सीएम ने ट्विटर पर किया शेयर

Voting Underway : 2 घंटे में 56% वोटिंग…मैंने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया…सीएम ने ट्विटर पर किया शेयर

Voting Underway : 56% voting in 2 hours...I also exercised my franchise...CM shared on twitter

Voting Underway

रायपुर/नवप्रदेश। Voting Underway : कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए मतदान जारी है। इस बीच राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आई है। जहां 2 घंटे में ही 56% वोटिंग हो गई है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल करीब 11.10 बजे राजीव भवन पहुंचकर उन्होंने मतदान किया। उसी दौरान मंत्री रविंद्र चौबे, कवासी लखमा, रुद्र कुमार गुरु, डॉ. शिव कुमार डहरिया, विधायक सत्यनारायण शर्मा, अंबिका सिंहदेव, ममता चंद्राकर आदि मंत्री विधायक भी प्रदेश पदाधिकारी भी मतदान के लिए पहुंचे। मतदान के बाद मुख्यमंत्री और उनके मंत्री कैबिनेट बैठक के लिए रवाना हो गए हैं। मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा, यह मतदान कांग्रेस पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र के मजबूती का प्रमाण है।

दरअसल छत्तीसगढ़ के 307 डेलीगेट्स के लिए पार्टी (Voting Underway) के प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन में एक बूथ बनाया गया है। यहां शाम के 4 बजे तक मतदान होना है। उसके बाद मतपेटी दिल्ली ले जाई जाएगी। इस चुनाव में प्रतिनिधि वोटरों को मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर में से किसी एक को चुनना है।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *