मनोरंजन

Urfi Javed in Love : जिसने की उर्फी की शिकायत, उसी के बेटे पर आया एक्ट्रेस का दिल, शादी तक पहुंच गई बात?, जानें पूरा मामला

मुंबई, नवप्रदेश। उर्फी जावेद सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और समय-समय पर अपनी नई फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं।

उर्फी की हर नई फोटो या वीडियो उनके अतरंगी फैशन सेंस या फिर अजीबोगरीब कपड़ों की वजह से विवाद को अट्रैक्ट कर लेती है और हर विवाद का उर्फी करारा जवाब भी देती (Urfi Javed in Love) हैं।

उर्फी के बयानों से ऐसा लग रहा है कि इस बार उर्फी प्यार में पड़ गई हैं, शिकायत करने वाले से नहीं लेकिन उनके बेटे से! उर्फी जावेद शायद शादी के लिए तैयार हैं और उन्होंने चुन लिया है कि उनकी ‘सास’ कौन होगी…

बता दें कि ऐसा हो सकता है कि उर्फी का दिल उसी व्यक्ति के बेटे पर आ गया है जिसने उनकी शिकायत की है, उनको और उनके फैशन सेंस को लेकर बुरा-भला कहा है।

उर्फी कुछ देर से अपने ट्विटर अकाउंट पर कुछ ‘शायरियां’ डाल रही हैं जिनका स्क्रीनशॉट एक्ट्रेस की इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी है। इन ट्वीट्स में एक्ट्रेस ने अपनी ‘सास’ को चुन लिया (Urfi Javed in Love) है और वो नेता चित्रा वाघ हैं। अब ऐसे में, इसका सीधा मतलब यह हुआ कि उर्फी का दिल चित्रा वाघ के बेटे, आदित्य वाघ पर आ गया है!

https://twitter.com/uorfi_/status/1612381309447593986

उर्फी के इन ट्वीट्स में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस चित्रा वाघ को बार-बार अपनी ‘सास’ कहकर बुला रही हैं। इस बात का सीधा मतलब यही हुआ कि उर्फी चित्रा वाग के बेटे आदित्य वाघ को चाहती हैं।

इससे पहले भी उर्फी ने चित्रा वाघ को लेकर जो ट्वीट किये हैं, उनमें इस हसीना ने इस लीडर को ‘सास’ के नाम से ही संबोधित किया (Urfi Javed in Love) है।

Related Articles

Back to top button