BIG BREAKING : UNSC में भारत का परचम, 192 में से 184 वोट मिले, चीन की...

BIG BREAKING : UNSC में भारत का परचम, 192 में से 184 वोट मिले, चीन की…

unsc, india, non permanent member, navpradesh,

unsc india non permaent member

संयुक्त राष्ट्र/ए.। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (unsc) में भारत  (india) परचम लहराया है। परिषद में भारत को अस्थायी सदस्य (non permanent member) के रूप में जगह मिल गई है।

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (unsc) में भारत (india) की ये सदस्यता दो साल के लिए होगी। 193 सदस्यीय महासभा में भारत के पक्ष में 184 वोट पड़े। हालांकि वोटिंग के वक्त 192 देशों के प्रतिनिधि ही उपस्थित थे। सदस्यता के लिए भारत को दो तिहाई मतों यानी 128 की जरूरत थी, लेकिन भारत के पक्ष में 184 वोट पड़े।

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी  मिशन  ने ट्वीट कर इस बारे में जानकारी दी। लिखा- संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के सदस्य देशों ने भारत को परिषद की अस्थायी सीट पर दो साल (2021-2022) के लिए अप्रत्यासित समर्थन के साथ चुना है। 192 वैध मतो में से भारत को 184 वोट मिले हैं।

चीन की है स्थायी सदस्यता

15 सदस्यीय सुरक्षा परिषद में सिर्फ पांच ही स्थायी सदस्य हैं। इनमें अमेरिका, चीन, रूस, इंग्लैंड तथा फ्रांस शामिल  हैं। भारत के अलावा मैक्सिको, नार्वे, आयरलैंड को भी संयुक्त  राष्ट्र सुरक्षा परिषद में अस्थायी सदस्य के तौर पर सदस्यता मिली है। जबकि कनाडा चुनाव हार गया । भारत इसके पहले भी सुरक्षा परिषद का अस्थायी सदस्य (non permanent member) रह चुका है।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *