Unique Wedding in Kondagaon : एक ही मंडप में दो प्रेमिकाओं से शादी, दोनों बेटीयां भी मौजूद, ये कैसी अनोखी शादी

Unique Wedding in Kondagaon : एक ही मंडप में दो प्रेमिकाओं से शादी, दोनों बेटीयां भी मौजूद, ये कैसी अनोखी शादी

Unique Wedding in Kondagaon,

कोंडागांव/नवप्रदेश। कोंडागांव से एक अजीब वाक्या सामने  (Unique Wedding in Kondagaon) आया है। जहां एक युवक को दो युवतियों से प्रेम हो गया और दोनों से ही शादी रचा ली।

कमाल की बात तो ये है कि दोनों से एक-एक बेटी भी है। इसके बाद ये शादी चर्चा का विषय (Unique Wedding in Kondagaon) बनी हुई है।

मामला छत्तीसगढ़ के कोंडगांव जिले का है। जहां ग्राम आडेंगा निवासी दुर्गेश्वरी मरकाम के परिवार वालों ने पहले गांव के रजनसिंह सलाम से शादी का प्रस्ताव रखा था।

दोनों की समाज के बीच सगाई भी करा दी गई और दुर्गेश्वरी रहने के लिए रजनसिंह के घर आ गई। कुछ माह बाद उसने एक बेटी को जन्म दिया। इस बीच रजनसिंह को आंवरी की सन्नो बाई गोटा (Unique Wedding in Kondagaon) से भी प्रेम हो गया।

रजनसिंह और सन्नों का प्रेम प्रसंग इतना आगे बढ़ा कि वह भी गर्भवती हो गई। उसने भी एक बेटी को जन्म दिया। इसका पता जब लोगों को चला तो बातें शुरू हो गईं।

इस पर रजनसिंह ने परिवार से बात की। समाज की बैठक हुई और दोनों युवतियों ने रजनसिंह के साथ शादी की हामी भर दी। दोनों को ऐतराज नहीं था। फिर समाज की रजामंदी से रजनसिंह ने दोनों युवतियों से शादी का फैसला ले लिया।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *